बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, शिक्षा मंत्री ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिससे की आंदोलनकारियों को काफी राहत मिल रही है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने BPSC TRE 4 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है.
क्या है नया अपडेट
सरकार जल्द ही परीक्षाओं से संबंधित नोटिफिकेशन जारी करने वाली है. जुलाई महीने में BPSC TRE 4 की परीक्षा का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. इस बार लेकिन कुछ नया किया जा रहा है. दरअसल, इस बार की भर्ती प्रक्रिया में डोमिसाइल नीति को लागू किया जा रहा है. इसकी वजह से बिहार में रहने वाले मूल निवासियों को सीधे तौर पर लाभ मिल सकेगा,
इन पदों को जाएगा भरा
बता दें कि इस एग्जाम से बिहार के सरकारी स्कूल में विभिन्न स्तरों पर शिक्षक के पदों की नियुक्ति की जाएगी. इसमें कक्षा 1 से लेकर 5, कक्षा 6 से लेकर 8, कक्षा 9 से लेकर 10 और कक्षा 11 से लेकर 12 तक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. जुलाई में इसका नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती से जुड़े हुए सभी जानकारियों को सार्वजानिक भी कर दिया जाएगा. हालांकि, कितने पदों पर भर्ती की जाएगी इसकी अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
भर्ती को लेकर लंबे समय से हो रहा आंदोलन
दरअसल, इस भर्ती के लिए उम्मीदवार लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे. कई लोगों में धरना प्रदर्शन किया. वहीं, इस बीच में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच में लड़ाई भी देखने को मिली थी. छात्रों और टीचर की मांग थी कि करीब सवा लाख पदों को इस भर्ती से भरा जाए. हालांकि, सरकार ने इसकी घोषणा नहीं की है. सारी जानकारी जुलाई महीने में अधिकारिक साइट पर घोषित कर दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: ‘जीजा’ बनकर घर आता था प्रेमी! खुलासा हुआ तो महिला ने पति को जिंदा जलाया; पुलिस ने किया गिरफ्तार
