24 मई 2026 दिन रविवार को UPSC के प्रीलिम्स की परीक्षा का आयोजन किया गया था. बता दें कि सभी उम्मीदवारों ने इस साल के एग्जाम को कठिन बताया था. इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, इस बार यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की आंसर की को परीक्षा होने के 3 दिन बाद ही निकाल दिया गया है. आंसर की के इतनी जल्द जारी होने के बाद सभी लोग चौंक गए है.
कब होती थी आंसर-की जारी
दरअसल, पहले प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की फाइनल रिजल्ट के घोषित होने के बाद में जारी की जाती थी. हालांकि, ऐसा पहली बार हैं कि तीन दिन के अंदर आंसर की जारी कर दी गई है. आयोग द्वारा जारी की गई आंसर-की में General studies के एक पेपर को ड्राप कर दिया गया है. साथ ही अगर किसी को किसी प्रश्न में आपत्ति दर्ज करनी है, तो वह 31 मई 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकता है. हालांकि, उसके लिए आपको साथ में प्रमाण भी देना होगा. आयोग ने बताया कि रजिस्ट्रेशन 8 लाख के करीब लोगों ने दिया था लेकिन उनमें से 5.49 लाख उम्मीदवारों ने ही पेपर दिया था.
कैसे कर सकते हैं आंसर-की को डॉउनलोड
इसके लिए आपको सबसे पहले UPSC की अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना है.
उसके बाद आपको होमपेज पर ‘What’s New’ का ऑप्शन दिखाई देगा.
उस ऑप्शन को क्लिक करने के बाद में सिविल सर्विस एग्जाम 2026 वाले लिंक पर क्लिक कर देना है. इसके बाद पेपर के पीडीएफ लिंक पर दबाएं.
यहां पर आपको यूपीएससी की प्रोविजनल आंसर-की दिखाई देगी.
ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 भर्ती पर सरकार का बड़ा फैसला: जल्द जारी होगा भर्ती नोटिफिकेशन
