उत्तर प्रदेश के बरेली में एक व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर दी. युवती का गांव के रहने वाले दूसरे धर्म के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है.

पिता और भाइयों ने की युवती की हत्या
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने 2 बेटों ने मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि युवती गांव के एक दूसरे धर्म के लड़के के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग में थी. युवती युवक के साथ में शादी करना चाहती थी. व्यक्ति ने 24 मई को अपनी बेटी को फोन पर प्रेमी से बात करते हुए सुन लिया था, जिसके बाद उससे फोन छीनकर पिटाई कर दी थी.
गांव वालों को बताई झूठी कहानी
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना सिरौली थाना क्षेत्र का है. मंगलवार को पिता और भाई ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया और इसके बाद गांव में कहानी बता दी कि उनकी बेटी की बीमारी की वजह से मौत हो गई है. जिसके बाद आरोपी रात में बिना किसी को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे. इसी बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया सच
पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृतका की पहचान 18 साल की क्रांति के रूप में की गई है. शव का पोस्टमार्टम होने के बाद आरोपियों की सच्चाई सामने आ गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गया कि युवती की मौत गला दबाने से हुई है. मृत युवती के गले पर निशान भी पाए गए थे. जिसके बाद यह साफ हो गया कि युवती की हत्या की गई थी.
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
इस घटना के बाद मृतका के चाचा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती के पिता और उसके दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान पिता महेंद्र और भाई आकाश और अमन के रूप में की गई है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें- ‘नई सरकार को पूरा समर्थन…’, CM सिद्धारमैया ने दिया पद से इस्तीफा; बोले- हमने वादे पूरे किए
