एक तरफ आगरा तो दूसरी तरफ जयपुर, दोनों शहरों में ही बकरीद के मौके पर मुस्लिम समाज गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग करने के लिए प्रदर्शन करते दिखाई दे रहा है. हालांकि, इसी बीच राजस्थान के गृह राज्य मंत्री का बयान लोगों के बीच में चर्चा बन गया है. साथ ही राजनीतिक विवादों में भी घिरता दिखाई दे रहा हैं.
क्यों प्रदर्शन कर रहा मुस्लिम समाज
दरअसल, प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समाज का कहना हैं कि कई सालों से इस मुद्दे को लेकर राजनीति हो रही है. अकसर इसकी वजह से मुस्लिम लोगों को मॉब लिंचिंग का भी शिकार होना पड़ता है. साथ ही प्रदर्शनकारियों का कहना हैं कि सालों से गाय बहुसंख्यक समाज यानी सनातन धर्म की आस्था के मूल्यों का प्रतीक हैं. उनकी आस्था का सम्मान करना चाहिए.
फांसी की सजा का प्रावधान निकाला जाए- प्रदर्शनकारियों ने उठाई मांग
अगर कोई भी व्यक्ति गाय काटे तो उसको तुरंत फांसी की सजा दी जाए. अगर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करा जाए, तो उसकी आड़ में होनी वाली राजनीति और बहुत सारे विवाद अपने आप नष्ट हो जाएंगे. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. सभी नामाज पढ़ने के बाद प्रदर्शन कर रहे थे.
राजस्थान गृह मंत्री ने मुस्लिम समाज पर कसा तंज
हालांकि, इसी प्रदर्शन पर गृह मंत्री जवाहर सिंह बेडम व्यंग्य करते हुए दिखाई दिए. दरअसल, उन्होंने तंस कसते हुए कहा कि जिस समुदाय के लोग यह प्रदर्शन कर रहे हैं. उनको पहले अपने लोगों को गायों को काटने से रोकना चाहिए. इस बयान के बाद विपक्ष उन पर तंज कसते दिखाई दे रहा है.
