महाराष्ट्र के पवई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे सभी लोग चौंक गए है. बता दें कि यहां एक पिता ने अपने बच्चे को जान से मार डाल है. पिता ने बड़े ही बेरहमी से अपने बच्चे की हत्या की है. हालांकि, हत्या के पीछे की वजह महज भूख लगना थी.
केवल दूध पीकर रहता था बच्चा
जानकारी के मुताबिक राजेश की पत्नी 15 ही दिन पहले उसे और बच्चों को छोड़ कर चली गई थी. राजेश बेरोजगार था. साथ ही उसे शराब पीने की आदत भी थी, जिसके कारण अकसर वह मारपीट किया करता था. दंपति का एक चार साल और एक पांच साल का बच्चा है. पूरा परिवार गौतम नगर इलाके में रहता है. छोटा बेटा यश किसी परेशानी की वजह से केवल दूध ही पीता था. पत्नी के छोड़ जाने के बाद अकसर पिता उसे भूखा रखता था.
दीवार से पटकने की वजह से मौत
शुक्रवार के दिन यश भूख की वजह से बहुत रोने लगा था, जिसकी वजह से उसकी आंख खुल गई थी. नींद टूटने की वजह से राजेश गुस्से में आ गया, जिसके बाद उसने बच्चे को उठाकर दरवाजे पर पटक दिया. उसने बार-बार बच्चे को दीवार से इतनी तेजी से पटका कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पिता की बहन की शिकायत
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद में राजेश की बहन ने पुलिस को पूरे मामले के बारे में बताया. अधिकारियों ने आरोपी पिता को पकड़ पूछताछ की. हालांकि, शुरूआत में कुछ भी कबूल नहीं कर रहा था. बात में सख्ती बरतने पर उसने अपना जुर्म कबूल लिया. शव को कब्जे में लेकर राजवाड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में मौसम का नया ट्विस्ट! शाम और रात के समय होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
