शनिवार को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश हुई है. जिसके बाद अब रविवार को भी मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR को लेकर अलर्ट जारी किया है. आज शाम और रात के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

देश के कई हिस्सों में बारिश
देश के कई हिस्सों में मौसम ने अलग मिजाज दिखाया है. कई राज्यों में बारिश हुई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है. आपको बता दें कि उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मेघालय, तमिलनाडु और केरलम के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है. साथ ही बिहार के भी कई इलाकों में भी बारिश हुई है.
राजस्थान में धूल भरी आंधी
आपको बता दें कि उत्तराखंड, हरियाणा, ओडिशा, हिमाचल और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं. राजस्थान में खराब मौसम के कारण धूल भरी हुई तेज आंधी देखने को मिली है. आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में भी बारिश हुई है और यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली-NCR में शनिवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई है.
दिल्ली में रविवार को मौसम का अलर्ट
अब मौसम विभाग ने रविवार को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में रविवार को घने बादल रहने की उम्मीद बनी हुई है. इसी के साथ शाम और रात के समय में हल्की बारिश या बूंदाबांदी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. और अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है.
रात और शाम के समय बारिश
आपको बता दें कि इस दौरान दिल्ली-NCR का न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच में बने रहने की आशंका जताई जा रही है. रविवार को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में शाम और रात के समय बारिश और हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद जताई जा रही है.
