उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के बच्चे को सड़क पर पटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी है.

हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे में एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे की सड़क पर पटककर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसके देखकर हर कोई दंग रह गया था. अब इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद यह कार्रवाई की है.
दोनों पैरों में लगी गोली
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान विराज उर्फ जितेंद्र के रूप में की गई है. पुलिस से मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है. जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, 5 जिंदा कारतूस और 2 खोखे बरामद किए हैं. आपको बता दें कि आरोपी ने एक डेढ़ साल के बच्चे को सड़क पर पटककर मार डाला था.
पुलिस पर की फायरिंग
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी. इसी दौरान पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हो गया. पुलिस को देख आरोपी ने तुरंत ही फायरिंग कर दी, जिसके बदले पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई थी. इस दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है. पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह मान लिया है कि उसी ने बच्चे की हत्या की थी.
मां के साथ प्रेम प्रसंग
आरोपी ने बताया कि बच्चे की मां के साथ उसका प्रेम प्रसंग था, जिसके कारण वह उसे बार-बार ब्लैकमेल कर रही थी. आरोपी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग और आपसी विवाद को लेकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मौसम का नया ट्विस्ट! शाम और रात के समय होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
