आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक नाबालिग लड़की को नदी में डूबने से बचाने के कारण 5 लोग नदी में डूबकर लापता हो गए. लड़की नदी में गिर गई थी, जिसके बाद लोग उसे बचाने के लिए नदी में कूदे थे.

नदी में गिरी लड़की
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां शनिवार शाम के समय एक नाबालिग लड़की तुंगभद्रा नदी में फिसलकर गिर गई, जिसको बचाने के लिए 5 और लोगों ने नदी में छलांग लगी दी. जिसके बाद सभी लोग पानी में डूब गए. हालांकि इस दौरान पानी में डूबने वाली लड़की को बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि पानी में कूदने वाले लोग आसपास गांव के रहने वाले थे.
लोगों ने लगाई छलांग
जानकारी के मुताबिक मंत्रालयम इलाके में बहने वाली तुंगभद्रा नदी के किनारे पर कई लोग मौजूद थे. इसी दौरान शाम के समय नाबालिग ल़ड़की का पैर फिसला और वह नदी में गिर गई. नदी में गिरने के बाद लड़की नदी के तेज बहाव में बहने लगी. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लड़की को बचाने के कारण कुछ लोगों ने तुरंत ही नदी में छलांग लगा दी.
5 लोग हुए लापता
कुछ ही समय में 5 लोगों ने नदी में छलांग लगी दी. जिसके बाद लड़की को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया. इस दौरान जान बचाने वाले लोगों पर नदी का बहाव भारी पड़ गया और वे खुद नदी की गहराई और तेज धार में फंस गए. जिसके कुछ ही समय बाद सभी 5 लोग लापता हो गए. घटना की खबर मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए.
टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और SDRF की टीमों को बुलाया गया. तुरंत ही नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि काफी तलाशी और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद भी नदी में डूबे लोगों का कोई पता नहीं लगा है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग दहशत में आ गए हैं.
यह भी पढ़ें- सड़क पर पटकर की बच्चे की हत्या! पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया आरोपी; दोनों पैरों में लगी गोली
