यूपी के बुलंदशहर से एक हैरान और हास्यजनक मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर अभी के समय यह लोगों के बीच में काफी ट्रेंड कर रहा है. बता दें कि यहां एक बंदर ने बड़ा कारनामा किया है, जिसे देख सभी लोग चौंक गए. मामला कचहरी रोड के स्टाम्प विक्रेता के पास की बताई जा रही है.
वकील साहब का छिना बैग
दरअसल, यहां एक वकील साहब बैनाम तैयार करने के लिए एक बैग में 2 लाख रुपये नकदी लेकर जा रहे थे. हालांकि. इसी बीच एक बंदर वहां आ पहुंचा. उसने नोटों से भरा हुआ बैग वकील साहब से छिन लिया और जल्दी से पेड़ पर चढ़ गया. पेड़ पर चढ़ते ही बंदर ने वह बैग खोला और उसमें मौजूद सभी नोटों को हवा में उड़ाने लगा. वहां मौजूद सभी लोग जल्दी जल्दी जमीन से पैसे बीनने लगे थे. वकील साहब पूरे हैरान हो कर खड़े थे.
गांव के सभी लोगों ने लूटा
नोट की बारिश को देख पूरे गांव में हंगामा हो गया. सभी लोग मौके पर पहुंच बैग से उड़ रहे पैसों को बीनने लगे. हालांकि, इसी में एक से व्यक्ति ने काफी मशक्कत से पेड़ पर चढ़कर बंदर के हाथ से बैग को छिन लिया. वकील साहब को उनका बैग तो मिल गया. हालांकि, उसमें से कुछ नोट अभी भी गायब थे.
सीसीटीवी में कैद मामला
पूरा मामला पास लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. लोग काफी हंसते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, कमेंटस में लोग कहते दिखाई दिए कि हमें भी वहां पर मौजूद रहना चाहिए था.
ये भी पढ़ें: मैट्रिमोनियल ऐप पर हुई मुलाकात! शादी का झांसा देकर 14 लाख की ठगी; महिला के साथ किया दुष्कर्म
