महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला की मुलाकात मैट्रिमोनियल ऐप पर व्यक्ति से हुई. व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और 14 लाख से ज्यादा रुपयों की ठगी की.

मैट्रिमोनियल ऐप पर हुई मुलाकात
महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है. शादी की तलाश में मैट्रिमोनी ऐप पर प्रोफाइल बनाना आज के समय में काफी आम बात है. नागपुर में एक महिला के लिए यही तलाश एक अलग अनुभव में बदल गई. जानकारी के मुताबिक मैट्रिमोनियल ऐप पर एक 31 साल की महिला की मुलाकात राघवेंद्र किशोर नामक व्यक्ति से हुई थी.
पत्नी को लेकर बोला झूठ
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बातें होने लगीं और रिश्ता और भरोसा बढ़ गया. महिला के मुताबिक व्यक्ति ने खुद को तलाकशुदा बताया और कहा कि उसकी पहली पत्नी अब इस दुनिया में नहीं रहती है. जिसके बाद व्यक्ति शादी को लेकर वादे करना लगा और भरोसे की नींव पर एक रिश्ता खड़ा कर दिया. महिला ने बताया कि शादी का भरोसा दिलाकर व्यक्ति आर्थिक मदद मांगने लगा.
14 लाख 80 हजार की मदद
महिला ने बताया कि व्यक्ति नए-नए बहानों से पैसों की जरूरत बताने लगा. रिश्ता आगे बढ़ रहा था, जिसके चलते महिला ने उसे 14 लाख 80 हजार रुपए की मदद कर दी. महिला ने बताया कि कुछ समय बाद व्यक्ति की बातें संदिग्ध लगने लगीं. महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी के बारे में झूठी जानकारी दी थी. महिला ने बताया कि व्यक्ति ने उसे शादी का भरोसा देकर कई बार रेप किया.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
व्यक्ति से जब शादी और पैसों को लेकर जवाब मांगा तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. इस मामले में महिला ने नागपुर के यशोधरा नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी राघवेंद्र किशोर अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी के बाद अब कल्याण बनर्जी पर हमला! बीजेपी बोली- वे ड्रामा कर रहे हैं
