पूर्व कप्तान धोनी अपने परिवार के संग में मसूरी आए है. उनके अचानक ही मसूरी में आने की खबर सुन सभी पर्यटक और लोगों में उत्साह देखने को मिला है. वह अपने पूरे परिवार के संग में वहां पहुंचे हैं. अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के संग में वह मसूरी आए है.
हालांकि, उनका यह दौरा घूमने के लिए नहीं बल्कि पारिवारिक कार्यों की वजह से हैं. दरअसल, वह मसूरी अपनी बेटी जीवा का स्कूल दाखिला करवाने के लिए पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक धोना वुडस्टॉक स्कूल की सुविधाओं और दाखिले की प्रक्रिया को जानने के लिए गए है. उनका यह दौरा पूरी तरीके से गोपनीय रखा गया था. किसी भी व्यक्ति और मीडिया संस्थान को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी. हालांकि, धोनी लाल टिब्बा होटल में रुके हैं इसकी सूचना सोशल मीडिया पर फैल गई थी. जैसे ही सोशल मीडिया पर खबर फैली. उनके फैंस का जमावड़ा लग गया.
लाखों की संख्या में लोग धोनी की एक झलक पाने के लिए होटल के बाहर में खड़े हो गए. हालांकि, उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और बड़े ही आराम से सेल्फी खिंचवाई. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराखंड से काफी गहरा नाता है. उनकी पत्नी साक्षी मूल रुप से उत्तराखंड की निवासी है. साथ ही उनकी शादी भी देहरादून में ही हुई थी. प्रशंसकों का जमावड़ा देख यह साबित होता है कि किक्रेट से संन्यास लेने के बाद भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. आज भी युवा उनको काफी पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें: छात्रों के लिए खुशखबरी! सरकार देगी हर महीने पढ़ाई पूरी करने के लिए पैसे…आर्थिक तंगी अब नहीं रोकेगी पढ़ाई
