भारत में अभी के समय में भी कई बच्चे हैं, जो कि पैसों की कमी यानी की आर्थिक तंगी की वजह से अपनी पढ़ाई को पूरी नहीं कर पाते हैं. कई ऐसे होते हैं कि उन्हें घर की जिम्मेदारियों के कारण अपनी पढ़ाई को छोड़ना पड़ जाता है. पढ़ाई में होनहार होने के बाद भी पढ़ाई पूरी न कर पाना काफी दुखद है. ऐसे ही बच्चों के लिए सरकार की तरफ से एक योजना उम्मीद बनकर निकाली गई है. आइए जानते हैं.
क्या है यह योजना
दरअसल, इस योजना का नाम NMMSS यानी की नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम है. सरकार इस नई योजना में जुड़ने वाले बच्चों को हर साल 12 हजार रुपये देगी. हर महीने स्कूल के छात्रों के बैंक अकाउंट में 1000 रुपये भेजे जाएंगे. हालांकि, यह मदद 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को दी जाएगी. इसका मतलब यह हुआ कि केवल 4 साल तक ही बच्चे इस योजना का लाभ लोग उठा पाएंगे.
योग्यता
7वीं में कक्षा में कम से कम 55% अंक
सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, सरकारी स्कूल और स्थानीय निकाय स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र ही उठा पाएंगे फायदा.
ST औ SC वर्ग के उम्मीदवार को 5% छूट
आर्थिक रुप से कमजोर परिवार ही उठा पाएंगे योजना का लाभ
माता पिता की सलाना कुल आय 3.5 लाख
स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा देना जरुरी
छात्रों को परीक्षा देने होगी इसका लाभ उठाने के लिए. यह परीक्षा नवंबर के महीने में आयोजित की जाएगी. इसमें पढ़ाई से जुड़े हुए सवालों को पूछा जाएगा.
इन डाक्यूमेंट्स को देना जरुरी
मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक खाता जानकारी,आय प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र
ये भी पढ़ें: लखनऊ में UPSC की छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार… 18 बार सिम बदल पुलिस को दिया चकमा
