हरियाणा के हांसी में कुछ दोस्तों ने एक युवक की हत्या कर दी. मृत युवक ने एक नई गर्लफ्रेंड बनाई थी, जो आरोपियों में से किसी एक के साथ पहले रिलेशनशिप में थी. इसी कारण युवक की हत्या कर दी गई.

दोस्तों ने की युवक की हत्या
हरियाणा के हांसी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां शनिवार रात को एक युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक यह घटना एक लड़की को लेकर चल रहे आपसी विवाद के कारण हुई है. मृतक की पहचान जॉकी शोरूम के मैनेजर 24 साल के सूरज जैन के रूप में की गई है. युवक के दोस्तों ने उसकी चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी.
युवक ने बनाई थी गर्लफ्रेंड
पुलिस के मुताबिक सूरज ने एक नई गर्लफ्रेंड बनाई थी, वह लड़की आरोपी दोस्तों में से किसी एक के साथ पहले रिलेशनशिप में थी. इस बात को लेकर सूरज के आरोपी रंजिश रख रहे थे. जिसके बाद शनिवार को रात लगभग 8 बजे 4 युवक एक काले रंग की स्कॉर्पियों में सवार होकर मार्केट पहुंचे और उन्होंने सूरज को बातचीत करने के लिए शोरूम से बाहर बुलाया.
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
यह पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है. 4 युवकों में से पहले एक युवक सूरज के पास आता है और पास में आकर सिगरेट पीने लगता है. जिससे युवक को खतरा महसूस न हो. दूसरा युवक फोन पर बात कर रहा था, जब युवक का फोन कटा वैसे ही सिगरेट पी रहे दोस्त ने सूरज से मारपीट शुरू कर दी. वह मारपीट करते हुए युवक को दूर ले जाता है और फिर चाकू को निकालकर सूरज के पेट में हमला कर देता हैय
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के तुरंत बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है. इस मामले में एक आरोपी की पहचान हिसार के आजाद नगर में रहने वाले साहिल बामल के रूप में की है. पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- वीकेंड ट्रिप पर निकले NIA अधिकारी की मौत! हाईवे पर कंटेनर से टकराई बाइक; महिला मित्र गंभीर रूप से घायल
