उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में ष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के डिप्टी एसपी की मौके पर मौत हो गई. वहीं उनके साथ बाइक पर बैठी महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हुई है.

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दर्दनाक सड़कर हादसा हुआ है. इस भीषण हादसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के एक अधिकारी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक यह हादसा दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कटघर कोतवाली इलाके में हुई है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि रात लगभग 11:30 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आगे खड़े भारी कंटेनर में पीछे से टकरा गई.
डिप्टी एसपी की मौके पर मौत
बताया जा रहा है कि टक्कर काफी तेज थी और इस दौरान बाइक चला रहे NIA के डिप्टी एसपी 32 साल के ईशान मेहरा की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी उनकी जयपुर की रहने वाली महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हुई हैं. इस घटना के बाद तुरंत ही दोनों को अस्पताल ले जया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने ईशान मेहरा को मृत घोषित कर दिया.
उत्तराखंड जा रहे थे डिप्टी एसपी
घटना में घायल हुई महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक दोनों लोग बाइक से उत्तराखंड के बाजपुर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हुई है. पुलिस ने बताया कि पंजाब के महोली के रहने वाले ईशान मेहरा दिल्ली में NIA मुख्यालय में तैनात थे. वह शुक्रवार को अपनी महिला मित्र के साथ वीकेंड बिताने के लिए बाजपुर में एक दूसरे दोस्त के घर जा रहे थे.
पुलिस कर रही जांच
जानकारी के मुताबिक जब उनकी बाइक देवापुर गांव के पास पहुंची, इसी दौरान आगे जा रहे कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे ईशान की बाइक कंटेनर में घुस गई. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है. परिजनों ने पार्थिव शरीर को लिया और अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार में खुली विकास की पोल! अर्थी को कंधे पर रखकर नदी पार कर रहे लोग; पानी में उतरकर श्मशान पहुंचे लोग
