उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. छात्रा सुशांत गोल्फ सिटी में रह कर परीक्षा की तैयारी कर रही थी. दोनों पर 25-25 हजार का इनाम था. हालांकि, आरोपी फरार चल रहे हैं लेकिन उन्होंने अब सरेंडर कर दिया है.
दोस्तों के बहकावे में आकर ट्रेन से उतरी
जानकारी के अनुसार, जौनपुर जनपद की निवासी छात्रा यूपीएससी की पढ़ाई कर रही थी. 15 मई के दिन में दिल्ली के जाफराबाद स्टेशन से सुहेलदेव एक्सप्रेस लेकर रवाना हुई थी. इसी दौरान उसने अपने परिचित जलालपुर जौनपुर निवासी शिवम यादव से Whataspp पर बात की. जैसे ही ट्रेन लखनऊ आई शिवम और उसके दोस्त ने उसे ट्रेन से उतरने के लिए मना लिया, जिसके बाद वह उसे सुशांत गोल्फ सिटी मेदांता अस्पताल के पास में स्थित एक किराए वाले फ्लैट पर लेकर गए.
नशीली दवा वाली कॉफी पिलाई
कमरे में जाकर आरोपियों ने पीड़िता को नशीली दवा डालकर कोल्ड कॉफी पिलाई, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसको 15 से लेकर 18 मई तक बंधक बनाकर रखा गया था और बार-बार गैंगरेप किया था. तीन बाद वह उसे चारबाग स्टेशन पर छोड़ फरार हो गए और उसे एक जनरल टिकट पकड़ा दिया. किसी तरह पीड़िता गंभीर हालत में दिल्ली गई और अपने परिवार को पूरा मामला बताया. परिवार तुरंत आनन्द बिहार रेलवे स्टेशन पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ में FIR दर्ज करवाई, जिसके बाद में मामले को लखनऊ ट्रांसफर किया गया.
सुशांत सिंह गोल्फ सिटी में आरोपियों के खिलाफ में कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया. साथ ही 5 टीमों का गठन किया गया. हालांकि, आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की और 18 बार अपनी सिम को बदला. अंत में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ में 25 हजार का इनाम दर्ज किया. हालांकि, अभी भी एक आरोपी पुलिस की चंगुल से फरार है. शिवम यादव और सनी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.
ये भी पढ़ें: वीकेंड ट्रिप पर निकले NIA अधिकारी की मौत! हाईवे पर कंटेनर से टकराई बाइक; महिला मित्र गंभीर रूप से घायल
