मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक अवारा कुत्ते ने लोगों की नाक में दम कर रखा है. लोगों के मन में इस कुत्ते ने इतना डर बैठा दिया हैं कि वह इस कुत्ते को देखते ही दूर भाग जाते हैं. इस अवारा कुत्ते ने बच्चे, महिलाओं और बुजुर्ग को मिलाकर एक ही दिन में करीब 60 लोगों को काट लिया है. इसकी आक्रामकता दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है.
जिला अस्पताल पूरी तरीके से भरा हुआ
चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि कुत्ते को पकड़ने के लिए आई नगरपालिका की टीम में से नगर पालिका प्रभारी अशोक खरे की पत्नी खुद कुत्ते का शिकार हो गई है. जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पूरी तरीके से मरीजों से भरा हुआ है. खुद प्रभारी अपनी पत्नी का इलाज करवाने के लिए अस्पताल गए है. हालांकि, कुत्ते को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है. जिला अस्पताल के लोगों ने बताया कि हमेशा 25 ले 30 डॉग बाइट के केस आते हैं. पहली बार एक दिन में 60 लोगों के डॉग बाइट मामले अस्पताल में दर्ज किए गए है.
प्रशासन पर उठे सवाल
इस कुत्ते ने कुछ घर के बाहर खेल रहे बच्चों को, कुछ घूमते हुए लोगों और कुछ दुकान पर खड़े लोगों को अपना निशाना बनाया है. अस्पताल में भर्ती सारे मरीजों को इंजेक्शन से लेकर इलाज तक की पूरी सुविधा दी जा रही है. वहीं, पीडितों ने इस मामले में नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पीड़ित लोगों का कहना हैं कि कुत्ता पूरे समय गली में घूमता रहा और लोगों को काटता रहा. प्रशासन ने लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की है और न ही कोई ठोस कदम को उठाया. हालांकि, प्रशासन अब ठोस कदम उठा रही है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: 15 साल बाद मिला इंसाफ, दोहरे हत्याकांड में आरोपी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
