छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने एक साल पुराने हत्याकांड की पहेली को सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के साथ 2 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है.

पुलिस ने सुलझाया एक साल पुराना हत्याकांड
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने एक साल पहले हुए हत्याकांड को सुलझा लिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि मुकेश विश्वास की मौत कोई हादसा या फिर आत्महत्या नहीं, बल्कि एक प्लान्ड मर्डर था. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक मुकेश की पत्नी, उसके प्रेमी और 2 बाकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले को लगभग एक साल बाद सुलझाया है.
संदिग्ध हालत में मिला था शव
पुलिस के मुताबिक मुकेश की पत्नी ने अपने प्रेमी के साख मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी . पूरी घटना कांकेर जिले के बांदे थाना इलाके की है. यहां 24 मई 2025 को बालोद जिले के दल्लीराजहरा के रहने वाले 32 साल के मुकेश विश्वास का शव संदिग्ध हालत में मिला था. जिसके बाद शुरुआती जांच में यह पूरा मामला सामान्य मौत के जैसी दिखाई दे रहा था, लेकिन शव पर मिलने वाले कुछ निशानों ने इस पहेली को उलझा दिया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया सच सामने
मृतक के दोनों हाथों और उंगलियों पर जलने के निशान थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत का कारण सामने आया. जिसके बाद काफी समय बाद फिर से इस मामले की जांच को शुरू किया गया. जिसके बाद मृतक की पत्नी सरस्वती विश्वास और इंद्रजीत दास के बीच में लगातार संपर्क होने के सबूत मिले. जिसके बाद यह सामने आ गया कि दोनों के बीच में लंबे समय से प्रेम संबंध था.
खेत पर बुलाकर पिलाई शराब
दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी मुकेश को हो गई थी और वह इसका विरोध करता था. जिसके बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने की साजिश रची. आरोपियों ने मुकेश को बांदे इलाके में खेत की एक झोपड़ी में बुलाया और वहां उसे शराब पिलाई. जब व्यक्ति बेहद नशे में हो गया, तो आरोपियों ने ट्यूबवेल में इस्तेमाल होने वाले बिजली के तार से उसे करंट लगाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद इसे एक हादसे का रूप देने की कोशिश भी की. हालांकि इस मामले को पुलिस ने लंबी जांच के बाद सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी सरस्वती विश्वास, उसका प्रेमी इंद्रजीत दास और सहयोगी सुरेंद्र बछाड़ और रंजीत सरकार को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढे़ं- प्रेमी ने दोस्तों साथ मिलकर किया छात्रा का गैंगरेप! दुपट्टा से घोंट दिया गला; पेट्रोल डालकर जलाया शव
