बिहार के पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या की है. मंगलवार को सुबह छात्रा का शव हॉस्टल में फंदे से लटका मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पटना में NEET छात्रा ने किया सुसाइड
बिहार की राजधानी पटना में तैयारी कर रही NEET की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. छात्रा का शव उसके हॉस्टल में फंदे से लटका मिला है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह के समय पत्रकार नगर क राधे कृष्णा हॉस्टल से छात्रा का शव बरामद हुआ है. जिसके बाद जानकारी मिलते ही कि पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
समस्तीपुर की रहने वाली थी छात्रा
मृत छात्रा की पहचान श्रुति कुमारी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृत छात्रा समस्तीपुर की रहने वाली थी. श्रुति साल 2024 से पटना में रह रही थी और वहीं रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी. मृतका की सहेलियों ने बताया कि वह बीते कुछ दिनों से काफी परेशान नजर आ रही थी. मामले में जानकारी देते हुए हॉस्टल की संचालिका आभा सिंह ने बताया कि सोमवार की रात में खाना खाकर श्रुति सामान्य तरीके से अपने कमरे में सोने गई थी.
फंदे पर लटकी मिली छात्रा
मंगलवार को सुबह जब श्रुति काफी देर तक नहीं उठी और कमरे से बाहर नहीं निकली तो पास के कमरे में रहने वाली छात्राओं को कुछ गड़बड़ लगा. दरवाजा खटखटाने पर जब किसी तरह का जवाब नहीं मिला तो दरवाजे को तोड़कर लोग अंदर घुसे. इस दौरान छात्रा फंदे पर लटकी हुई थी. पुलिस के मुताबिक इस घटना में एक लड़के का नाम भी सामने आया है.
हाल ही में गांव से आई थी वापस
बताया जा रहा है कि छात्रा एक लड़के के कारण काफी परेशान थी. छात्रा हाल ही में अपने गांव से वापस आई थी. पुलिस ने छात्रा का मोबाइल, आईडी कार्ड और दूसरे कई डॉक्यूमेंट्स को जब्त किया है. पुलिस ने बताया कि मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और परिजनों के आने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी.
यह भी पढे़ं- ‘क्लास के ग्रुप से भी हटाया…’, बकाया फीस के लिए किया परेशान; छात्रा ने कर ली आत्महत्या
