उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रशासन का बुलडोजर देर रत गरजा है. यहां 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को जमींदोज कर दिया गया है. यह मस्जिद काशी रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण की जद में आ रही थी.

200 साल पुरानी मस्जिद को गिराया
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देर रात बुलडोजर कार्रवाई हुई है. वाराणसी में विकास और विस्तारीकरण योजना को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है. यहां काशी रेलवे स्टेशन को आधुनिक तरह से तैयार करने और मल्टी मॉडल टर्मिनल बनाने के लिए हो रहे काम के बीच में आने वाली अजगैब शहीद मस्जिद को गिरा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक यह मस्जिद लगभग 200 साल पुरानी थी.
1 घंटें में पूरी कर दी कार्रवाई
मामले में जानकारी देते हुए प्रशासनिक अधिकरियों ने बताया कि यह मस्जिद रेलवे की जमीन पर बना हुई थी और रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण की जद में आ रही थी. जिसके चलते इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. यह कार्रवाई गोपनीय तरीके से की गई है. सोमवार रात लगभग 11.15 बजे अधिकारी सुरक्षा बलों के साथ में मौके पर पहुंचे और लगभग 1 घंटें के अंदर मस्जिद को गिरा दिया.
5 JCB और 2 पोकलैंड मशीनों से हुई कार्रवाई
आपको बता दें कि एक घंटें के अंदर मस्जिद को गिराकर वहां से मलबा भी हटा दिया गया है. इस दौरान मौके पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान और आधा दर्जन IPS अधिकारी तैनात रहे हैं. सुरक्षा के चलते किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर के अंदर जाने के लिए परमिशन नहीं दी गई थी. प्रशासन ने 5 JCB और 2 पोकलैंड मशीनों की मदद से मस्जिद को कुछ ही समय में जमींदोज कर दिया.
काशी रेलवे स्टेशन का हो रहा विकास
मस्जिद के गिराए जाने के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई पर मुस्लिम पक्ष की तरफ से अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. आपको बता दें कि काशी रेलवे स्टेशन को लगभग 300-400 करोड़ रुपए की लागत से एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला मल्टी मॉडल हब या इंटर मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है.
यह भी पढ़ें- दाऊद इब्राहिम के करीबी की गिरफ्तारी! मुंबई से आतंकी हुफैजा हुआ अरेस्ट; सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
