महाराष्ट्र ATS और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी हुफैजा को गिरफ्तार कर लिया है. वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है. पुलिस की स्पेशल सेल आज उसे दिल्ली लेकर आएगी.

सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी
महाराष्ट्र ATS और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ा सफलता हासिल की है. ATS और दिल्ली पुलिस की संयुक्त ऑपरेशन के चलते आतंकवादी हुफैजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि फरार आतंकी हुफैजा को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि हुफैजा पाकिस्तान में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बेहद करीबी और सैयद मुदस्सर हुसैन उर्फ मुन्ना झिंगाडा के संपर्क में था.
72 घंटों से चल रही थी छापेमारी
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से एजेंसियां महाराष्ट्र में छापेमारी कर रही थीं. हुफैजा को गिरफ्तार करने के लिए 72 घंटों से लगातार छापेमारी हो रही थी. अब ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत इसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है. इस गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है. अब पुलिस की स्पेशल सेल हुफैजा को आज दिल्ली लेकर आए ही.
आतंकी से हो रही पूछताछ
हुफैडा मुन्ना झिंगाड़ा का करीबी माना जाता है. आपको बता दें कि मुन्ना पाकिस्तान के कराची में बैठकर इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है. अब गिरफ्तार आतंकी हुफैजा से लगातार पूछताछ की जा रही है. इस दौरान जांच एजेंसियां उसके भारत में मौजूद आतंकी नेटवर्क, उसके संपर्कों और स्लीपर सेल्स की पहचान के साथ संभावित साजिशों से जुड़ी हुई जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं.
आज लाया जाएगा दिल्ली
ऐसा माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल मुंबई से आतंकवादी हुफैजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुरक्षा एजेंसियां उसके नेटवर्क से जुड़े हुए दूसरे संदिग्धों की तलाश में भी जुट गई हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आतंकी को आज दिल्ली लेकर आने वाली है. सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई इस गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- पटना में खान सर की कोचिंग पर फायरिंग! घटना में सुरक्षा गार्ड हुआ घायल; सामने आया खान सर बयान
