उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 4 लोग अभी भी लापता हैं. पुलिस और बचाव टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

नदी में गिरी कार
उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां राजस्थान के जैसलमेर से आए एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड घूमने आए परिवार की कार अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद वह नदी में गिर गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाज मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
3 की मौत और 4 लापता
जानकारी के मुताबिक इस सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जैसलमेर के रहने वाले डॉ. दिनेश माली अपने परिवार के साथ में उत्तराखंड घूमने आए थे. लगभग 8 लोग उत्तराखंड घूम रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि घूमने के दौरान देवप्रयाग इलाके में उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई.
पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद
देवप्रयाग इलाके में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. कार सीधा नदी में जा गिरी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंची और बचाव का काम शुरू कर दिया. इस घटना के बाद मौके पर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. बचाव दल नदी में लापता हुए लोगों की तलाश कर रहा है.
प्रशासन चला रह सर्च ऑपरेशन
घटना के बाद मौके पर SDRF पुलिस और फ्लड रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद लापता हुए लोगों की तलाश करना शुरू किया गया. फिलहाल प्रशासन इस हादसे को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है. इस घटना में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, साथ ही 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं. प्रशासन लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है.
यह भी पढे़ं- ‘बंटी-बबली और बहू ने…’, प्रयागराज में एक परिवार के 4 लोगों के शव बरामद; पुलिस को लिखा मिला अजीब मैसेज
