मेरठ पुलिस ने तुषार हत्याकांड को 24 घंटों के अंदर सुलझा लिया है. पुलिस ने मृतक के पिता को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पिता ने कबूला कि उसी ने अपने बेटे की हत्या की है.

पुलिस ने सुलझाया तुषार हत्याकांड
मेरठ के तुषार त्यागी हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटों के अंदर बड़ा खुलासा कर दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के पिता को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक जांच में पाया गया है कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक का पिता सुंदर त्यागी है. पुलिस ने बताया कि सुंदर त्यागी और उसके साथी अमित उर्फ वेदवान को गिरफ्तार कर लिया गया है.
स्कॉर्पियो से बरामद किया था शव
पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात डायल-112 पर सूचना मिली थी कि खरखौदा थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो गाड़ी में युवक को गोली मारी गई है. जिसके बाद पुलिस ने मौके से तुषार का शव बरामद किया था. पुलिस ने मृतका की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की थी. जिसके बाद सिर्फ 24 घंटों के अंदर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है.
पिता की हत्या के लिए दी सुपारी
जांच के शुरुआत से ही पुलिस को मृतक के पिता पर शक था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से घटना की जांच की. जिससे सामने आया कि मुख्य आरोपी घटना के दिन देहरादून के कंकरखेड़ा पहुंचा था. इस तरह से कई सबूत मिलने के बाद पुलिस ने सुंदर त्यागी को गिरफ्तार किया. जिसके बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बेटा उसकी हत्या करने के लिए 10 लाख रुपए की सुपारी दे चुका है.
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
सुंदर त्यागी ने बताया कि उसका बेटा घर में मारपीट भी करता था. इसी विवाद के कारण उसने अपने बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी पुराना हिस्ट्रीशीटर रह चुका है. आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसके साथी अमित उर्फ वेदवान को भी गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- पहाड़ों की सैर बनी मौत का सफर! देवप्रयाग में नदी में गिरी अनियंत्रित कार; 3 की मौत और 4 लापता
