बिहार में सबसे ज्यादा सांप के काटने से लोगों की मौतें होती है. हर साल कई बच्चे और बूढ़े सांप काटने की वजह से मरते हैं. इसी बीच एक खबर नवादा से सामने आई है. जहां एक 10 साल के बच्चे की मौत कोबरा के काटने की वजह से हो गई है.
बिस्तर पर लेटे बच्चे पर हमला
जानकारी के मुताबिक, डिरी गांव का एक स्थानीय निवासी अरविंद चौधरी के घर में उनका 10 साल का बेटा कुशू कुमार सो रहा था. वह बिस्तर पर लेटा हुआ था. किसी को भी भनक नहीं लगी कि घर में एक कोबरा सांप कुंडली बनाकर बैठा हुआ है. दरअसल, सोते हुए बच्चे पर अचानक ही उस सांप ने हमला कर दिया. सांप के काटने के बाद बच्चा चीख पड़ा.
बच्चे को अस्पताल में कराया भर्ती
बच्चे की चीख पुकार सुन पूरे परिवार वाले और आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए और तुरंत बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. बच्चे को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसे भर्ती कर 18 एंटी-वेनम वैक्सीन का डोज दिया. उसे एंटीबायोटिक्स भी लगाई गई. हालांकि, जहर तब तक पूरे शरीर में फैल चुका था. एक घंटे तक बच्चा सांप के घातक जहर से लड़ता रहा.
पूरे गांव में दहशत
अस्पताल में सभी घरवाले प्रार्थना करते हुए दिखाई दिए. पूरा अस्पताल परिवार वालों को देख शोक के माहौल में डूब गया था. हालांकि, डॉक्टरों की कई कोशिशों के बावजूद बच्चा सांप के जहर से लड़ नहीं पाया. बच्चे की मौत की खबर सुनते ही पूरा परिवार अस्पताल में चीख-चीख कर रोने लगा. वहीं, पूरे गांव में सांप का डर फैल गया. सभी लोग अपने घरों में सांप से बचने के लिए नुस्खे ढूंढते दिखाई दिए.
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में अवैध मदरसा जमींदोज! 5 बुलडोजरों से हुई कार्रवाई; संचालक पर भारी जुर्माना
