दुनिया में बड़ी संख्या में नदियां मौजूद हैं, जो करोड़ों लोगों की प्यास बुझाने और उनकी जीवनदायिनी बनकर काम करती हैं. आपको बता दें कि कई नदियों को उनकी खासियतों के कारण पूरी दुनिया में जाना जाता है. कई नदियां ऐसी हैं, जिन्हें उनकी गहराई के कारण जाना जाता है. ये नदियां इतनी ज्यादा गहरी हैं कि इनके अंदर कई बड़ी इमारतें भी समा जाएंगी.
कांगो नदी
जब हम दुनिया की सबसे गहरी नदियों के बारे में बात करते हैं, तो कांगो नदी का नाम सबसे पहले आता है. यह नदी अपनी गहराई के कारण पूरी दुनिया में एक अलग पहचान रखती है. कांगो नदी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कांगो रिपब्लिक के बीच में बहती है और यह अंत में जाकर अटलांटिक महासागर से जाकर मिल जाती है. इस नदी की अधिकतम गहराई लगभग 220 तक पहुंचती है.
यांग्त्जी नदी
यांग्त्जी नदी भी दुनिया की सबसे गहरी नदियों में अपना नाम बनाए हुए है. आपको बता दें कि यह नदी चीन में तिब्बत के पठार से बहती है. जिसके बाद यह झेजियांग नुहर में मिलकर पूर्वी चीन सागर में जाकर गिरती है. यांग्त्जी नदी को चीन की सबसे बड़ी नदी भी माना जाता है. साथ ही यह नदी एशिया की गहरी शक्ति भी कहलाती है.यांग्त्जी नदी की गहराई 190 मीटर से 200 मीटर तक मापी जा चुकी है.
ब्रह्मपुत्र नदी
ब्रह्मपुत्र नदी भी चीन के तिब्बत से बहना शुरू होती है. यह नदी भी दुनिया की सबसे गहरी नदियों में अपना नाम शुमार किए हुए है. यह नदी चीन से होते हुए भारत पहुंचती है और उसके बाद बांग्लादेश की ओर बढ़ती है, जिसके बाद यह एक बड़ी जलधारा का रूप ले लेती है. आपको बता दें कि ब्रह्मपुत्र नदी की गहराई 135 मीटर से लेकर 160 मीटर तक हो सकती है.
अमेजन नदी
वैसे तो अमेजन नदी का नाम दुनिया की खतरनाक और सबसे लंबी नदियों में लिया जाता है, लेकिन यह नदी अपनी गहराई के कारण भी जानी जाती है. आपको बता दें कि यह नदी एंडीज पर्वत से निकलती है और ब्राजील के विशाल वर्षावन इनायत से बहते हुए आगे बढ़ती है. अमेजन नदी अंत में जाकर अटलांटिक महासागर से जाकर मिल जाती है. आपको बता दें कि इस नदी की गहराई लगभग 124 से 190 मीटर के आस-पास मानी जाती है.
ये भी पढे़ें: गाजियाबाद में अवैध मदरसा जमींदोज! 5 बुलडोजरों से हुई कार्रवाई; संचालक पर भारी जुर्माना
