रांची में एक महिला के मौसेरे देवर ने ही उसके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. महिला ने देवर पर भरोसा करके उसे फ्लैट की चाबी दी थी. ज़ब महिला घर वापस लौटी तो घर का नजारा देखकर चौंक गई.
देवर ने मी घर में चोरी
झारखंड की राजधानी रांची से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. रांची में एक महिला ने मौसेरे देवर पर भरोसा कर अपने फ्लैट की चाबी उसे दे दी थी, लेकिन उसी देवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में 60 लाख रुपये की चोरी कर डाली.बताया जा रहा है कि चोरी के बाद आरोपी ने जेवरात बेच दिए, जिससे मिले पैसों से उसने एक XUV कार खरीदकर दोस्तों और गर्लफ्रेंड के साथ मौज-मस्ती करने लगा था.
पटना गई थी पीड़िता
जानकारी के मुताबिक पीड़िता की पहचान वीणा विभा कुमारी के रूप में की गई है. पीड़िता ने घटना के बाद रांची के लालपुर थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 22 मई को वह जरूरी काम से पटना गई थीं और पटना जाने से पहले उन्होंने अपने फ्लैट की चाबी को अपने मौसेरे देवर हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष को सौंपदे दिया था. जिसके बाद पीड़िता जब 31 मई को वापस रांची लौटकर घर पर गई तो वह देखकर चौंक गई. घर की अलमारी में रखे सोने, हीरे और प्लैटिनम के कीमती गहने और लगभग 40 हजार रुपये नगदी गायब थी.
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले की शिकायत मिलने के बाद रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू की. मामले की जांच के दौरानसामने आया कि आरोपियों ने घर में लगे CCTV सिस्टम के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी, जिससे पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत न मिल पाए.
पूछताछ में कबूली सच्चाई
बताया जा रहा है कि मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पीड़िता के मौसेरे देवर हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर से गहने और नकदीको गायब किया था. आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए गहनों को आरोपी ने एक ज्वेलरी व्यापारी को बेच दिया था.
बरामद हुआ चोरी का सामान
मामले में आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी के पैसों से खरीदी गई XUV कार, लगभग 5.40 लाख रुपये नकद, एक आई फोन और चोरी के गहनों को बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए सामान में हीरे की अंगूठी, हीरा का मंगलसूत्र, प्लैटिनम की अंगूठी, प्लैटिनम टॉप, ईयररिंग और बाकी कीमती गहने शामिल हैं.
मुख्य आरोपी के साथ 4 गिरफ्तार
इस मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष, सिद्धांत सुमन, धनंजय कुमार वर्मा उर्फ धनंजय सोनी और लाईबा याशमीन उर्फ निधि के रूप में की गई हैं. इन्हीं आरोपियों के साथ ही पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने वाले एक ज्वेलरी कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में अवैध मदरसा जमींदोज! 5 बुलडोजरों से हुई कार्रवाई; संचालक पर भारी जुर्माना
