मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल के ICU वार्ड में आग लगने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 15 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. मामले की जानकारी देते हुए नगर आयुक्त ऋतुराज सिंह ने बोला कि अभी तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. वहीं , कई लोग घायल है. इस सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. हालांकि, शुरू में मृतकों की संख्या केवल तीन ही सामने आई है. साथ ही आग लगने के समय में 13 से 15 मरीज का इलाज वहां पर चल रहा था, जिन्हें उनके परिवार वाले अब अलग अस्पताल में लेकर गए है.
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का रिएक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी अपने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल में आग लगने की वजह से हुई लोगों की मृत्यु की खबर काफी दुखद है. मैं इस हादसे से प्रभावित हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. साथ ही उन्होंने लिखा कि जिला प्रशासन को घायलों की सुरक्षा और उनके उपचार के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए है. राहत के काम को युद्धस्तर पर चलाया जाएगा. इस मामले की जांच और जिम्मेदारी को तय किया जाएगा.
विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल
हालांकि, निशांत कुमार ने एक्स पर भले ही पोस्ट कर दुख जताया लेकिन जब उनसे मीडिया ने सवाल किए थे, उन्होंने चुप्पी साध रखी थी. इसी कारण से वह कई विपक्षी नेताओं के घेरे में आ गए थे. वहीं, जिलाधिकारी ने मामले पर कहा कि ‘हम मरीजों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. अस्पताल की आग पर काबू पा लिया गया है और आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: देवर ने कर दी घर में चोरी! भाभी ने भरोसे में दी थी फ्लैट की चाबी; 60 लाख रुपए का माल गायब
