इंस्टाग्राम यूज करने वाले लोगों को अलर्ट हो जाना चाहिए. बता दें कि बहुत दिनों से कई हाई-प्रोफाइल यूजर की तरफ से इंस्टाग्राम अकाउंट्स के हैक होने की खबर सामने आ रही है. हालांकि, मेटा ने कहा था कि इस परेशानी को ठीक कर दिया गया है, लेकिन कई लोगों ने फिर भी प्रोफाइल के हैक होने की शिकायत की है. आइए जानें कि हैकर्स किस तरीके से आपका प्रोफाइल हैक करते हैं.
इस तरीके से करते हैक
दरअसल, यूजर इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने के लिए मेटा एआई का यूज करते हैं. वह VPN के थ्रू सिस्टम को पहले हैक करके यह दिखाते हैं कि उनका अकाउंट उसी जगह से लॉग-इन हो रहा है जहां वह मौजूद है. उसके बाद में वह इंस्टाग्राम के Login पेज पर जाकर Forgot option को चुनते हैं, जिसके बाद उन्हें Meta AI Suppport feature पर रिडायरेक्ट करा जाता है.
AI chatbot के बाद में यह हैकर्स स्पेशल प्रॉम्प्ट के सहारे अकाउंट में नया ईमेल एड्रेस एड करने के लिए रिक्वेस्ट डालते हैं. Request के एक्सेप्ट हो जाने के बाद में इंस्टाग्राम उस अकाउंट को वेरिफिकेशन के लिए कोड भेज देती है, जिसे यूज करके हैकर अकाउंट को हैक कर लेते हैं.
इश्यू फिक्स?
हालांकि, मेटा ने कहा था कि इस समस्या को हल कर लिया गया. कंपनी ने कहा हैं कि जो अकाउंट इस समस्या से प्रभावित हुए है. उन्हें सुरक्षित किया जा रहा है. वहीं, अभी भी यूजर शिकायत कर कह रहे हैं कि उनका प्रोफाइल हैक किया जा रहा है. एक यूजर का दावा हैं कि मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल के बाद में भी उसका Secondary Instagram account हैक किया गया है. वहीं, प्राइमरी वाले का भी बिना ऑथेराइजेशन के पासवर्ड चेंज किया गया. हालांकि, ऐसे एक नहीं कई लोग है, जिन्होंने इसकी शिकायत की है,
ऐसे करें बचाव
स्ट्रांग पासवर्ड लगाए.
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन करें,
सभी अकाउंट का पासवर्ड एक जैसा न रखें.
किसी भी तरीके की एक्टिविटी होने पर पासवर्ड चेंज करें.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, 206 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला
