राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर हादसे के बाद नगर निगम ने दिल्ली में होटलों और गेस्ट हाउस की जांच शुरू कर दी है. अब महिपालपुर में लगभग 250 होटलों पर सीलिंग की तलवार लटक गई है. जांच के बाद इन होटलों पर कार्रवाई की जाएगी.
250 होटलों पर लटकी तलवार
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में हुए हादसे के बाद नगर निगम सख्त नजर आ रहा है. आपको बता दें कि नगर निगम ने दिल्ली में चल रहे होटल और गेस्ट हाउसों की जांच को शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है राजधानी दिल्ली के होटल हब महिपालपुर में लगभग 250 होटलों पर सीलिंग की तलवार लटकने वाली है. जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान महिपालपुर के बड़ी संख्या में होटल बिना लाइसेंस के संचालित होते पाए गए हैं. अब इन होटलों के खिलाफ सीलिंग के आदेश जारी कर दिए गए हैं.
कई इलामक. में जांच के आदेश
आपको बता दें कि मालवीय नगर हादसे के बाद गृह विभाग ने दिल्ली सरकार को करोल बाग, पहाड़गंज, नबी करीम, चांदनी चौक और महिपालपुर के होटलों में फायर एनओसी और हाउस नियमों की जांच करके रिपोर्ट देने के लिए कहा है. जिसको लेकर दिल्ली पुलिस, MCD, फायर विभाग और दिल्ली पर्यटन विभाग की टीमें गठित की गई हैं.
सिर्फ 150 होटलों पर लाइसेंस
महिपालपुर में 250 होटलों से पास लाइसेंस नहीं
मामले में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि महिपालपुर में लगभग 400 होटलों की जांच की गई है. इन होटलों में सिर्फ 150 होटलों के पास वैध लाइसेंस मिला है, वहीं लगभग 250 होटल बिना लाइसेंस के संचालित होते मिले हैं. बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर होटल ऐसे हैं, जिनके आसपास की अप्रोच रोड की चौड़ाई निर्धारित 20 फुट से कम है. आपको बता दें कि नियमों के मुताबिक होटल या गेस्ट हाउस के संचालन के लिए कम से कम 20 फुट चौड़ी संकर्क सड़क होना जरूरी होता है. इसी आधार पर MCD लाइसेंस जारी करती है.
जांच के बाद होगी कार्रवाई
आपको बता दें कि जांच रिपोर्ट के बाद एमसीडी कमिश्नर ने ऐसे होटलों के खिलाफ सीलिंग कार्रवाई के आदेशों को जारी कर दिया है. मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि जिन होटलों को अप्रोच रोड की कमी के कारण लाइसेंस नहीं मिला था, वह यहां पर सालों से बिना परमिशन के संचालित हो रहे थे. अब इस होटलों की सीलिंग को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं. जांच पूरी होने के बाद नियमों तो तोड़ने वाले होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: बुलंदशहर में मजदूरों ने मंदिर में पढ़ी नमाज! किसान समेत 3 पर FIR दर्ज; पुलिस ने किया गिरफ्तार
