हाल ही में खान सर वाला मामला लोगों के बीच में गरमाते हुए दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर अभी के समय में यह सबसे चर्चा का विषय बना हुआ है. कई लोगों को लेकिन खान सर पर उठ रही उंगलियों के पीछे की वजह ही नहीं पता है. आइए जानते हैं.
क्या हैं पूरा मामला?
मामला 2 जून की रात का है. दरअसल, खान सर की कोचिंग के बाहर जमकर हंगामा और तनाव देखने को मिला था. जिसपर खान सर ने अपने पड़ोसी कोचिंग संस्थान के मालिक रौशन सर पर आरोप लगाया था. हालांकि, शुरू में खान सर ने दावा किया था कि पड़ोसी कोंचिग ने कई राउंड की फायरिंग भी करवाई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.
पुलिस और खान सर दोनों ने फेरा मुंह
जांच में पुलिस ने फायरिंग करवाने वाली बात से मुंह फेर लिया और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था. साथ ही खान सर ने भी कई राउंड फायरिंग वाली बात से मुंह फेर लिया था. हालांकि, सोशल मीडिया की वायरल तस्वीरों ने पूरे केस को ही पलट दिया. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग जमकर फायरिंग कर रहे हैं.
लोगों ने उठाए सवाल
पुलिस ने वीडियो के आधार पर खान सर के बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया. साथ ही पड़ोसी कोचिंग संस्थान के मालिक को भी गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की. ऐसे में लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाला उठाया कि क्या खान सर ने खुद ही पड़ोसी कोचिंग को फंसाने के लिए यह फायरिंग करवाई? वहीं, कई लोगों ने पटना पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल उठाया. लोगों का कहना हैं कि आखिर शुरू में पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार क्यों किया?
ये भी पढ़ें: खान सर की बढ़ीं मुश्किलें! जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार?
