खान सर कोचिंग संस्थान मामला अब गरमाते हुए दिखाई दे रहा है. साथ ही खान सर पर भी अब गिरफ्तारी की तलवार लटकती दिखाई दे रही है. दरअसल, खान सर के खिलाफ में मुकदमा दर्ज किया गया है.
गार्ड ने किया स्वीकार
दरअसल, 2 जून की रात में कोचिंग संस्थान से संबंधित तनाव देखने को मिला था. खान सर का आरोप है कि उनके पड़ोसी संस्थान ने उनके खिलाफ साजिश की है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि रात के समय मारपीट के साथ-साथ फायरिंग भी की गई थी. हालांकि, पुलिस ने और बाद में खान सर ने भी फायरिंग वाली बात से मुंह फेर लिया था. ऐसे में सोशल मीडिया पर हुए वायरल वीडियो ने पूरी पोल खोल दी, जिसके बाद उनके गार्ड को गिरफ्तार किया गया. गार्ड द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया है कि दोनों ने फैसल खान यानी की खान सर के कहने पर ही फायरिंग की थी.
खान सर के खिलाफ केस दर्ज
दोनों के द्वारा फायरिंग वाली बात को मानने के बाद में पुलिस ने खान सर के खिलाफ में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत में FIR दर्ज किया गया है. गार्ड की गिरफ्तारी के बाद में खान सर पर भी गिरफ्तारी की तलवार अटक रही है. उनके लिए उच्चस्तरीय बैठक करवाई जा रही है, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी के शामिल होने की खबर सामने आई है. इस बैठक में आगे के फैसले को लेकर निर्णय लिया जा रहा है. बता दें कि 04 जून, 2026 को पुलिस ने खान सर से काफी देर तक पूछताछ भी की थी. ऐसे में क्या सच में खान सर गिरफ्तार हो सकते हैं?
ये भी पढ़ें: सहारा रेगिस्तान बना मौत का मैदान, 49 लोगों की दर्दनाक मौत, 50 KM पैदल चल 2 लोगों ने बचाई अपनी जान
