अभी के समय में हर जगह फ्लैट घर और होटल में आग लगने की खबर देखने को मिल रही है. दिल्ली के मालवीय नगर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. करीब 21 लोगों की मौत आग में जलने की वजह से हो गई.
भारत में गर्मी के समय तापमान काफी ऊपर चला गया है. हर जगह से आगे लगने की खबर आने से लोग काफी चिंता में आ गए है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिससे की आप आपने घर में ऐसी स्थिति को पैदा होने से कम कर सकते है. आइए जानते हैं.
इसमें सबसे पहला घर में खराब वायरिंग होना. लोग सॉकेट में खराब उपकरण लगा देते है, जिसकी वजह से आग लग जाती है. यह आग घर की दीवारों में फैलने लगती है. इसी कारण से उपकरण समय-समय पर चेक करते रहे.
मोबाइल को चार्ज में लगाने पर ओवरहीट होना या मोबाइल को निकालने के बाद में चार्जर उसी में लगा के छोड़ देने से आग का खतरा बढ़ता है.
घर के ज्वलनशील सामान के पास में अगरबत्ती धूप आदि रखना. कई बार लोग दीप जलाकर घर से निकाल जाते है और चूहा या किसी भी तरीके की चीज से दीया गिर जाता है और आग लग जाती है. घर से बाहर निकलने पर ऐसी चीजों को बुझा कर ही निकले.
ड्राई शैंपू, डिओडोरेंट और एयर फ्रेशनर को धूप आने वाली जगह पर न रखे. न ही इन्हें गैस चूल्हे वाली जगह के पास में रखे. कई बार गर्म होकर फट जाते हैं.
सबसे जरूरी और अहम बात किचन पर निगरानी बनाए रखना. कई लोगों की आदत होती है कि खाना बनाते समय गैस की निगरानी नहीं रखते, जिसकी वजह से हादसा हो जाता है. इसके अलावा कपड़े जैसी चीजों को पास रखने से आग और फैलने का डर रहता है.
अगर आप नहीं चाहते कि आप ऐसी किसी खतरनाक स्थिति से गुजरे तो कोशिश करें कि आप इन सभी चीजों का जरुर ध्यान रखें.
ये भी पढ़ें: खान सर केस में कूदे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कहा- यह अंहकार की लड़ाई है
