उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी परीक्षा को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए के लिए राज्य भर में कड़ी व्यवस्था की गई है. इस दौरान 75 जिलों में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सभी केंद्रों पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है.

आज से शुरू सिपाही भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज यानी 8 जून से शुरू हो गई है. आपको बता दें कि यह परीक्षा 3 दिनों तक राज्य के सभी 75 जिलों में आयोजित की जा रही है. 8, 9 और 10 जून को यह परीक्षा सभी जिलों में आयोजित हो रही है. आपको बता दें कि भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32, 679 पदों के लिए 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
75 जिलों में 1,183 परीक्षा केंद्र
पुलिस भर्ती की इस परीक्षा को सफल और निष्पक्ष तरीके से पूरा कराने के लिए राज्य में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. आपको बता दें कि हर दिन 2 शिफ्टों में परीक्षा को आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इसी के साथ आवेदकों को प्रश्नपत्र को हल करने के लिए निर्धारित किए गए समय से 5 मिनट ज्यादा देने का प्रावधान किया गया है.
6 शिफ्टों में पूरी होगी परीक्षा
3 दिनों में 6 शिफ्टों में इस परीक्षा को पूरा कराया जाएगा. मामले में जानकारी देते हुए DG भर्ती बोर्ड SB शिरडकर ने बताया कि इस परीक्षा में सभी पहली शिफ्टों में लगभग 4, 81,416 अभ्यार्थी शामिल होंगे. पुलिस परीक्षा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग और प्रशासन ने काफी व्यापक तैयारियां की हैं. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को काफी व्यवस्थित किया गया है.
आपको बता दें कि परीक्षा को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए सभी केंद्रों पर बेहद कड़ी निगरानी रखी जा रही है. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी के साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है. जो केंद्र संवेदनशील माने जा रहे हैं, वहां पर ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था को लागू किया गया है.
यह भी पढें- ‘गर्लफ्रेंड के ऊपर…’, प्रेम संबंध में चोर बना युवक; दादी के घर पर की चोरी
