हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर बेटी की एक मामूली गलती पर उसके पिता और भाई ने उसे मौत के घाट उतार दिया है. पूरे मामले का खुलासा मां द्वारा दी गई तहरीर में किया गया है. बेटी की पहचान 19 वर्षीय शुभी के रूप में की गई है.
घर से बिना बताए गई बाहर
जानकारी के अनुसार, शुभी 3-4 जून के करीब रात 12 बजे बिना किसी को कुछ बताए बाहर चली गई थी. हालांकि, 4 बजे वह खुद वापस भी आ गई थी. इसी बात से सभी लोग इतना नाराज हो गए कि पिता रामदयाल, पुत्र सुरेश, मुनेश और माधुरी ने मिलकर शुभी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि बेटी की हत्या करने के बाद में परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी देने की बजाए. सांप के काटने और आत्महत्या करने का एंगल देकर जल्दी-जल्दी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया.
सांप के काटने से हुई मौत
आरोपी परिवार ने पहले सूई से सांप के काटने के निशान बनाए और फिर फांसी दिखाकर शव को जला दिया. मामले का खुलासा मृतका की मां मिथिलेशा देवी की तहरीर देने के बाद में हुआ है. संडीला पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के आरोपी परिवार को गिरफ्तार किया और घटना स्थल पर से सारे सबूतों को इक्ट्ठा किया. आरोपियों ने पूछताछ के समय में कबूल किया हैं कि उन्होंने आत्महत्या और सांप के काटने का एंगल इसलिए दिया, ताकि वह किसी भी कानूनी कार्रवाई में न फंसे. बेटी के बिना पूछे घर से जाने की बात पर वह इतना नाराज हो गए कि बुरी तरीके से पीट-पीटकर हत्या कर दी.
ये भी पढ़ें: जम्मू में रिश्तों का कत्ल, पिता ने किया नाबालिग बेटी संग दुष्कर्म
