उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सास ने अपने ही दामाद के साथ शादी कर ली. वहीं युवक ने अपनी पत्नी को भी छोड़ दिया है. अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

सास ने की दामाद से शादी
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों के दिमाग को हिलाकर रख दिया है. जानकारी के मुताबिक यहां एक महिला ने अपने ही दामाद के साथ में शादी कर ली. बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी सास पर फिदा हो गया था और उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया. जिसके बाद सास और दामाद ने कोर्ट मैरिज कर ली. दोनों ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करके मामले की जानकारी दी.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
जब इस मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो सभी लोग हैरान रह गए. जब लोगों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई और दबाव बढ़ा तो दोनों फरार हो गए. अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. इस मामले में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दोनों की कोर्ट मैरिज की वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ऐसी मां को मां कहलाने का कोई भी हक नहीं है. व्यक्ति ने लिखा कि रिश्तों को शर्मसार कर दिया है.
लोग जता रहे आपत्ति
यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो शेयर करते हुए इसपर आपत्ति जता रहे हैं. वहीं लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. यह पूरा मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. दामाद और सास का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. अब युवक की पत्नी और परिवार के लोग सदमे में हैं.
यह भी पढ़ें- राजधानी में तेज रफ्तार का कहर! क्लस्टर बस ने मारी सड़क पार कर रहे लोगों के टक्कर; एक परिवार के 4 घायल
