आए दिन अनोखी लव स्टोरी के किस्से सामने आते रहते हैं. एक स्टोरी लोगों के दिमाग से गई नहीं कि दूसरी लोगों के बीच सुर्खियां बटोरने लगती है. ऐसे में एक और अनोखी लव स्टोरी का मामला सामने आया है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद में एक महिला में अपने दामाद से शादी कर ली है. दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अभी के समय वायरल हो रहा है.
लोगों ने मांगा आर्शीवाद
मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की, उसके बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने नए रिश्ते की शुरूआत की जानकारी दी. वायरल वीडियो में दोनों अपने रिश्ते को कबूल ही नहीं, बल्कि लोगों से आर्शीवाद भी मांगते हुए दिखाई दिए. दोनों सभी से उनके नए रिश्ते की शुरूआत के लिए अपील करते हुए नजर आए.
पिछले साल भी सेम मामला
मामले के सामने आते ही अकबरपुर क्षेत्र के हर गली में इसी की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया से लेकर अकबरपुर के हर घर में लोग तरह-तरह की टिप्पणी करते हुए दिखाई दिए है. हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष के लोगों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है. यह पहली बार नहीं है कि इस तरीके का मामला लोगों के बीच में आया है. इससे पहले भी पिछले साल ऐसा एक मामला लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ था.
बदले रिश्तों के मायने
दरअसल, पिछले साल अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में एक महिला ने अपने पति को छोड़ दिया था. उसने अपनी बेटी के होने वाले दामाद को अपना साथी बना लिया था. लोगों के बीच यह मामला काफी समय तक चर्चा का विषय बना रहा था. आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही है, जिसमें सास और दामाद शादी कर रहे हैं. तो वहीं, एक कम उम्र की लड़की अधिक उम्र के युवक संग प्रेम विवाह कर रही है.
ये भी पढ़ें: हरियाणा लोक संगीत जगत को बड़ा झटका, रागनी गायक पेप्सी शर्मा का 38 साल की उम्र में निधन
