उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के रील्स बनाने से मना किया, जिसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. अब व्यक्ति थाने के चक्कर काट रहा है.

रील्स बनाने से रोका तो हो गई फरार
आज के समय में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का जुनून तेजी से लोगों के अंदर बढ़ रहा है. अब इसी जुनून के चलते एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है. उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक पति ने अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने से रोका, जिसके बाह उसे यह सख्ती भारी पड़ गई. इस बात से नाराज पत्नी 3 बच्चों को छोड़कर घर में रखे पैसे और गहनों को लेकर अपने प्रेमी साथ फरार हो गई.
90 हजार रुपए भी ले गई
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का है. व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी हर समय रील्स बनाती थी. जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को रील्स बनाने से मना किया था. जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया. व्यक्ति का आरोप है कि महिला घर में रखे लगभग 90 हजार रुपए और गहनों के साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई है.
प्रेमी के साथ रहने पर कोई आपत्ति नहीं- पति
पत्नी के जाने के बाद व्यक्ति अकेला ही अपने तीनों बच्चों की देखभाल कर रहा है. बताया जा रहा है कि इस मामले में न्याय की मांग करते हुए व्यक्ति ने इकौना थाना में कई बार शिकायत दर्ज कराई है. आपको बता दें कि सबसे हैरानी की बात यह है कि पति का कहना है कि अगर महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है, तो उसे किसी तरह से आपत्ति नहीं है. व्यक्ति की मांग है कि उसके पैसे और गहनों को वापस लाया जाए.
रील्स बनाने से किया था मना
इस मामले के बाद इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया है. लोग इस मामले को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं. वहीं पीड़ित व्यक्ति लगातार थाने के चक्कर काट रहा है. पति का कहना है कि मैंने उसे रील्स बनाने से मना किया था, लेकिन यह नहीं पता था कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो जाएगी. बताया जा रहा है कि महिला घर में रखे 90 हजार रुपयों के साथ जेवर भी ले गई है.
यह भी पढे़ं- सास और दामाद का जुड़ा दिल! दोनों ने कर ली कोर्ट मैरिज; वीडियो बनाकर दी जानकारी
