हरियाणवी लोक संगीत जगत को आज बड़ा झटका लगा है. बता दें कि आज हरियाणवी के पॉपुलर रागनी सिंगर पेप्सी शर्मा का निधन हो चुका है. महज 38 साल में उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया है. उनकी अचानक मृत्यु की वजह सीने में दर्द बताई जा रही है.
सीने में दर्द की शिकायत
परिवार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पेप्सी शर्मा सीने में दर्द होने की शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया. हालांकि, इलाज के दौरान ही डॉक्टर ने पेप्सी शर्मा को मृत घोषित कर दिया. वह गाजियाबाद के पटला गांव के निवासी है. निवासस्थान अलग होने के बावजूद पेप्सी शर्मा ने पॉपुलैरिटी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बटोरी है. उनका असल नाम यशपाल शर्मा है. स्टेज पर परफार्मेंस के लिए उन्होंने अपना नाम पेप्सी शर्मा रख लिया था.
सपना चौधरी के संग धमाकेदार जोड़ी
पेप्सी शर्मा ने हरियाणा में अपनी पॉपुलैरिटी केवल रागिनी और संगीत से ही नहीं, बल्कि कॉमिक टाइमिंग, ह्यूमर और लाइव परफॉर्मेंस के समय में अपने दर्शकों को एंटरटेन करके भी हासिल की है. ज्यादातर पेप्सी शर्मा, सपना चौधरी के संग में मंच शेयर करते हुए दिखाई दिए है. दोनों की स्टेज परफॉर्मेंस को लोग काफी पसंद किया करते थे. दोनों को एक साथ देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो जाती थी.
परिवार में शोक का माहौल
अचानक से हुई मौत की वजह से पूरे परिवार में गम का माहौल है. उनकी एक 10 साल की बेटी और एक सात साल का बेटा है. उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए अस्पताल और उनके घर के बाहर जमा होते दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 65 साल के आरोपी को कोर्ट में खड़े रहने की सजा, 27 साल पुराने केस का हुआ निपटारा
