दिल्ली के पश्चिम बिहार इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक दौरान एक तेज रफ्तार क्लस्टर बस ने सड़क पार कर रहे लोगों को टक्कर मार दी. जिससे एक परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

राजधानी में दर्दनाक हादसा
राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रविवार को शाम के समय सड़क पार करते समय 4 लोगों को एक बस ने टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि सड़क को पार करने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे. सड़क पार कर रहे परिवार के लोगों को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी. इस घटना में चारों लोगों की हालत गंभीर हुई है.
घायलों में 2 बच्चे भी शामिल
जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में एक 50 साल की महिला और उनके परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं. इस हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार को शाम लगभग 6 बजे रोहतक रोड पर मुल्तान नगर के पास हुआ है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
सड़क पार कर रहा था परिवार
पुलिस अधिकारी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार हादसे के समय पर पैदल चलकर सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान लापरवाही से चलाई जा रही एक क्लस्टर बस ने सड़क पार कर रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि महिला और उसका परिवार सड़क पर ही गिर गए और उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं. जिसके बाद सभी को पास के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस ने कब्जे में ली बस
बताया जा रहा है कि पहले पीड़ितों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्हें दूसरे बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. इस हादसे में 23 साल की निशा और 2 नाबालिग बच्चों को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस के मुताबिक घटना के बाद बस ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया गया है. इस दौरान पुलिस ने हादसे में शामिल क्लस्टर बस को भी कब्जे में ले लिया है.
यह भी पढ़ें- पटना कोर्ट में गरमाई बहस! रौशन आनंद की बेल पर कोर्ट का आदेश सुरक्षित; खान सर के मामले में कल होगी सुनवाई
