भारत के दिग्गज कोच और पिस्टल शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है. उन्होंने भारत के लिए कई मेडल जीतने का काम किया. उन्हें कई अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है.

शूटर जसपाल राणा का निधन
भारत के दिग्गज कोच और बेहतरीन पिस्टल शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने 49 साल की उम्र में 11 जून को राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली है. दिल्ली अस्पताल में ही उनका निधन हो गया है. उनकी मौत के बाद एथलीट की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन से परिवार के लोग बेहद दुखी नजर आ रहे हैं.
देश के लिए काफी योगदान
आपको बता दें कि जसपाल राणा को भारतीय पिस्टल शूटिंग का सबसे सुनहरा और बेहतरीन सितारा माना जाता रहा है. जसपाल राणा ने शूटिंग रेंज पर भारत के लिए कई मेडल बरसाए हैं. वहीं इसी के साथ उन्होंने बतौर कोच भी काफी योगदान दिया है. उन्होंने कोच बनकर भी नई पीढ़ियों को तैयार किया जिन्होंने देश के लिए कई मेडल भी जीते हैं.
1994 में खींचा देश का ध्यान
साल 1994 में पहली बार जसपाल राणा ने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था. इस दौरान उन्होंने हिरोशामा एशियन गेम्स में 25 मीटर सेंटर पिस्टल में इंडिविजुअल गोल्ड मेडल जीता था. वहीं इसी के साथ उन्होंने इसी साल 1994 में ही कॉमवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने 25 मीटर में ही 2 गोल्ड जीते थे. जिसके बाद वे देखते ही देखते एक अलग पहचान हासिल कर गए.
दर्जनों मेडल और सम्मान
जसपाल राणा का यह सिलसिला साल 2006 तक जारी रहा. इस दौरान उन्होंने दर्जनों की संख्या में मेडल जीते. उन्होंने कॉमवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत 15 मेडल जीते और CWG के इतिहास में सबसे सफल भारतीय एथलीट बन गए. एशियन गेम्स में भी उन्होंने 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. आपको बता दें कि 18 साल की उम्र में ही उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. वहीं 21 साल की उम्र में साल 1998 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया. जिसके बाद साल 2020 में उन्हें कोचिंग के लिए भी द्रेणाचार्य अवॉर्ड दिया गया.
मनु भाकर को भी बनाया चैंपियन
आपको बता दें कि उनकी कोचिंग की स्टार मनु भाकर ने भी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई. मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था. मनु भाकर एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली और इकलौती भारतीय महिला बनी थीं. जसपाल राणा ने मनु भाकर को भी ट्रेनिंग दी थी और ऊंचे मुकाम तक पहुंचने में काफी मदद की.
यह भी पढ़ें- कई देशों की सेना से होर्मुज खुलवाने को अमेरिका! भारत ने किया साफ इनकार; संयुक्त सैन्य व्यवस्था पर काम कर रहा US
