देश में लोग नए साल के जश्न की तैयारियां कर रहे हैं. वहीं देश की अलग-अलग जगहों से ऐसी खबरें भी आ रही हैं, जो काफी चौंकाने वाली और सनसनीखेज हैं. एक ऐसी ही खबर दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके से आई है, जहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली का मामला
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली के इस इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, उसकी पहचान 33 साल के वसीम के रूप में की गई है. दिल्ली की यह घटना मंगलवार और बुधवार के बीच की रात घटी है. यह पूरी घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में मौजूद एक पार्क के पास में हुई है.
सूचना पर पहुंची पुलिस
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रात में एक सूचना मिलती है कि शास्त्री पार्क इलाके में एक युवक काफी गंभीर रूप से घायल हुआ पड़ा है. जिसके बाद में पुलिस पहुंचती है और वसीम तो तुरंत ही इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र इलाके में भर्ती कराया जाता है, लेकिन तब तक डॉक्टर उसे शव के रूप में घोषित कर देते हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा, नए साल से पहले ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 10 करोड़ की हेरोइन जब्त
वसीम के शरीर पर चाकू के निशान
पुलिस ने युवक के मरने के बाद जांच शुरू कि तो जांच में सामने आया कि युवक के शरीर पर चाकू की मदद से कई बार हमले किए गए थे और उसके शरीर पर हमले के कई निशान थे. जिससे यह पता लगा कि उस युवक की बुरी तरह से हत्या की गई थी.
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
घटना होने के बाद में पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच जाती है, जिसके बाद में पूरे घटनास्थल की अच्छी तरह से जांच की जाती है. घटनास्थल की जांच करने के बाद में ब्लड सैंपल के साथ में और भी कई सबूतों को इकट्ठा किया गया. पुलिस और टीम का कहना है कि ये सभी सबूत इस हत्या के मामले को सुलझाने में काफी मदद करेंगे.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने इस पूरे मामले में हत्या का मामला दर्ज करने के बाद में जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले में हर तरह की छानवीन कर रही है. वसीम की हत्या के पीछे के कारणों के साथ में पीछे की पुरानी रंजिश और आपसी विवाद जैसी वजहों को निगाह में रखकर जांच कर रही है. पुलिस इस मामले को लेकर काफी ज्यादा सख्त दिखाई दे रही है. फिलहाल अभी यह पता नहीं लग पाया है कि युवक की हत्या के पीछे क्या कारण हैं.
CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस
इस मामले को लेकर पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं, जो इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही हैं. पुलिस की टीमें घटनास्थल और इसके आस-पास के इलाकों में मौजूद CCTV कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है. इसी के साथ पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जब यह घटना हुई तो वसीम किसके साथ था और यह घटना होने के बाद में हमलावर किस दिशा में गायब हुए हैं.
