शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अवैध धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी मुख्य आरोपी चांदनी कुरैशी का फुफेरा भाई है. पुलिस को उसके पास से पुलिस ने दोनो का एक निकाहनामा भी बरामद किया है. पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है. चांदनी कुरैशी और उसके पिता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर के जेल भेज चुकी है. वहीं अभी भी मामले के 6 नामजद आरोपी जिनमे मौलाना और एक अज्ञात व्यक्ति फरार है.
जानिए क्या है पूरा मामला
ये पूरा मामला जनपद शामली की सिटी में दवा व्यापारी के बेटे द्वारा धर्मातरण का है. जहां की सदर कोतवाली क्षेत्र हनुमान धाम के निकट स्थित भारत मेडिकल स्टोर संचालक देवराज मलिक ने शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी चांदनी कुरैशी,उसके परिवार और मौलाना सहित 9 के नामदर्ज व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि चांदनी कुरैशी ने उनके बेटे आयुष मलिक को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और उसे योजनाबद्ध तरीके से अपने परिवार के साथ मिलकर ब्लैकमेल कर उसका धर्मांतरण कराया.
चांदनी का फुफेरा भाई अरेस्ट, अभी भी कई फरार
मामले में देवराज मलिक ने चांदनी कुरैशी और उसके परिवार के लोगों, मौलवी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के चलते चांदनी कुरैशी और उसके पिता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं इसी मामले में आज शामली पुलिस ने चांदनी कुरैशी के फुफेरे भाई तौफीक उर्फ भोला पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला आजाद चौक को गिरफ्तार किया है. जिस पर आरोप है कि उसने जबरन धर्म परिवर्तन कराया तथा देवराज मलिक के परिवार को जान से मारने की धमकी दी. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अभी 7 और आरोपी फरार चल रहे हैं. वहीं पुलिस ने आज उसी में फरार चल रहे चांदनी के फुफेरे भाई तौफीक उर्फ भोला के पास से चाँदनी कुरैशी और आयुष मलिक का एक निकाहनामा भी बरामद किया है. शामली पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर यह निकाहनामा कहां पर लिखा गया है और क्या यह असली है या फिर फर्जी.
ये भी पढ़ें: पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षा देने निकले 250 छात्र भड़के, पुलिस ने की फायरिंग! जानें प्रदर्शन के पीछे क्या रही वजह
