बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर मध निषेध विभाग की परीक्षा देने के लिए जाने वाले छात्रों ने हंगामा कर दिया है. बता दें कि 14 जून रविवार को मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा कई जगहों पर परीक्षा का सेंटर रखा गया था, लेकिन पाटलिपुत्र स्टेशन पर पहुंचे 200-250 छात्रों ने जमकर हंगामा कर दिया.
क्यों किया हंगामा
रेल आईजी अमरेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रात को 11:45 पर दो ट्रेन स्टेशन से रवाना होने वाली थी. यह ट्रेन छात्रों के लिए भी थी. इसी दौरान लेकिन बड़ी संख्या में स्टेशन पर मौजूद छात्रों ने हंगामा कर दिया. सभी का कहना था कि स्पेशल ट्रेन दी जाए,.
ट्रेन प्रशासन ने हाई लेवल की बैठक कर स्पेशल ट्रेन का भी प्रबंध किया. 2 बजकर 30 मिनट पर स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र स्टेशन पर पहुंची. हालांकि, ट्रेन के लिए इंतजार कर रहे लोगों की मनसा कुछ और ही लग रही थी. स्पेशल ट्रेन मिलने के बाद भी वहां बैठे लोगों ने प्रदर्शन किया, धीरे-धीरे वह प्रदर्शन उग्र रूप लेने लगा. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू किया, जिसके बाद में छात्रों पर हल्का लाठीचार्ज किया गया.
तोड़फोड़ करने के बाद में की गई फायरिंग
भीड़ लेकिन काफी बेकाबू हो गई थी. उन्होंने स्पेशल ट्रेन पर तोड़ फोड़ की, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और चेतावनी के रूप में फायरिंग की. IG जितेंद्र राणा और डीएम डॉ. थियागराजन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भीड़ को काबू करने की कोशिश की और उनकी डिमांड को पूरा किया गया, लेकिन ट्रेन के साथ तोड़फोड़ करने के बाद में उनको चेतावनी देने के फायरिंग की गई. IG और कई लोगों को मामूली चोटें आई. छात्रों का कहना हैं कि वह ट्रेन में असुविधा होने की वजह से प्रदर्शन कर रहे थे,
जानकारी के मुताबिक, अब स्थिति पूरी तरीके से सामान्य है. ट्रेन समय रहते रवाना हो गई. वहीं, परीक्षा देने वाले छात्र भी समय रहते ट्रेन में चढ़ गए थे. फिलहाल स्थिति पहले की तरह सामान्य हो गई है.
ये भी पढ़ें: मालवीय नगर के बाद कालकाजी – गोविंदपुरी फ्लाईओवर के होटल में लगी आग, 3 कमर्शियल गैस सिलेंडर फटे
