कालकाजी गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास में बने हुए पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में रविवार की सुबह भीषण आग लग चुकी है. अभी मालवीय नगर वाला मामला शांत हुआ भी नहीं था कि ऐसे में एक और होटल में आग लगने की खबर सामने आ गई है. बता दें कि मालवीय नगर वाले अग्निकांड में कई लोगों की जान चली गई थी. इस अग्निकांड का असर हर शहर में देखने को मिला था. सभी नेताओं में अपने शहर में बने हुए होटल में अग्नि से सुरक्षा के लिए प्रबंध रखने के निर्देश जारी किए थे.
पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में लगी आग
दरअसल, 14 जून की सुबह में पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में 3 कमर्शियल LPG सिलेंडर गैस अचानक फट गए. इस होटल में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर है. तीन मंजिल वाले इस भवन में आग की सूचना मिलते ही सभी दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव के कार्य को शुरू किया.
कूलिंग ऑपरेशन जारी
दमकल विभाग ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया. इमारत में अब कूलिंग ऑपरेशन किया जा रहा है. आग पर काबू पाने के लिए 1 ब्रेथिंग सपोर्ट यूनिट, 3 वाटर बाउजर और 2 वाटर टेंडर को रवाना किया था. होटल के अंदर केवल
70-75 वर्षीय सीता देवी फंसी हुई थी, जिनका रेस्कयू किया गया है.
प्रशासन जांच में जुटी
अभी तक आग लगने का शुरूआती कारण सिलेंडर फटने का माना जा रहा है. हालांकि, प्रशासन मामले की हर एंगल से जांच कर आग लगने के पीछे के सही कारणों को पता लगा रही है. साथ ही इस अग्निकांड में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
