पश्चिम बंगाल में अभी के समय में राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है. बता दें कि TMC के बागी सांसदों के गुट को लेकर जो खबरें सामने आ रही थी, उस पर काकोली घोष दस्तीदार ने मोहर लगा दी है. TMC के बागी सांसदों ने बड़े विचार विमर्श के बाद में यह फैसला लिया गया है.
इस पार्टी के साथ विलय होने का लिया फैसला
TMC से बागी हुए सांसदों की गुट के नेता शताब्दी रॉय और काकोली घोष दस्तीदार ने त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी के साथ में जाने का फैसला लिया है. शताब्दी रॉय ने कहा कि वह नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी के साथ में विलय हो रही है. बता दें कि काकोली घोष दस्तीदार ने 14 जून रविवार को अन्य बागी सांसदों के साथ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी. काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि “हम TMC से निर्वाचित 20 सांसदों ने स्पीकर से बात कर पार्टी से अलग जाने की अनुमति देने की मांग की और उन्हें एक पत्र लिखा. हम नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में मिलकर और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में NDA के साथ मिलकर देश के लिए काम करेंगे.’
पार्टी का छोड़ा साथ
चुनाव के बाद में पार्टी के कई नेता ने TMC का साथ छोड़ दिया. बता दें कि बंगाल चुनाव हारने के बाद में ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. पार्टी का अस्तित्व खतरे में दिखाई दे रहा है. हालांकि, अब देखना यह हैं कि पार्टी के इतने सारे सदस्य और ममता बनर्जी के करीबी सांसद के हाथ छोड़ देने पर क्या फैसला पार्टी लेगी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला, हर शनिवार थानों में होगी जनसुनवाई, शुरू किया ‘थाना दिवस’!
