तेलंगाना के हैदराबाद में राज्य सरकार संयुक्त राज्य अमेरिका के कांसुलेट के पास की एक प्रमुख सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने की योजना बना रही है. इससे हैदराबाद की ग्लोबल पहचान को और मजबूती मिलेगी.

डोना्ड ट्रंप एवान्यू रखा जाएगा सड़क का नाम
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की वैश्विक पहचान को और भी मजबूत करने के लिए और इंटरनेशनल स्तर पर इसके प्रोफाइल को चमकाने के लिए अब राज्य सरकार ने एक अनोखा फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि सरकार फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में मौजूद संयुक्त राज्य अमेरिका के कांसुलेट के पास की एक प्रमुख सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने की योजना बना रही है.
इसी महीने हो सकता उद्घाटन
जानकारी के मुताबिक अमेरिकी कांसुलेट के पास में मौजूद इस सड़क का उद्घाटन इसी महीने होने की संभावना है. आपको बता दें कि तेलंगाना सरकार की योजना सिर्फ एक सड़क तक सीमित नहीं है. सरकार एक व्यापक पहल के तहत शहर की सड़कों, जंक्शनों और पब्लिक इंफ्रास्टक्चर का नाम दुनिया की मशहूर हस्तियों और संस्थानों के नाम पर रखने वाली है.
कई नामों को चुना जाएगा
आपको बता दें कि सरकार की इस योजना के तहत उन नामों को चुना जाएगा, जो टेक्नोलॉजी, बिजनेस और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े हुए हैं. राज्य सरकार इस प्रस्ताव की जानकारी को विदेश मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को भेजने की तैयारी में हैं. इन योजनाओं को हैदराबाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में लागू किया जाएगा. यहां पर कई मल्टीनेशनल कंपनियों और टेक्नोलॉजी कंपनियों के कॉर्पोरेट ऑफिस मौजूद हैं.
हस्तियों के नाम पर पब्लिक इंफ्रास्टक्चर
बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू के अलावा सरकार ने सड़कों और जंक्शनों का नाम प्रमुख वैश्विक निगमों और हस्तियों के नाम पर रखने की योजना बनाई है, जिन लोगों ने तकनीकी और आर्थिक विकास में योगदान दिया है. इस योजना में गूगल स्ट्रीट और माइक्रोसॉफ्ट रोड बनाने का प्रस्ताव भी है. वहीं देश के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा के नाम पर भी किसी बड़े पब्लिक इंफ्रास्टक्चर का नाम रखने की तैयारी सरकार कर रही है.
यह भी पढ़ें- लोकसभा सचिवालय में चल रही छानबीन! TMC के बागी गुट को जल्द मिल सकती विलय की मंजूरी
