राजस्थान के अलवर में रहने वाले शख्स ने एक फोन कॉल से बीजेपी नेता की नींद को उड़ा कर रख दिया है. दरअसल, एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है. बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह का बेटा प्रतीक भूषण विधायक है.
दोनों को मिली मारने की धमकी
पुलिस को दी जानकारी के अनुसार, विधायक प्रतीक को दो दिन पहले एक कॉल आई थी. वह कॉल राजस्थान के अलवर से आई थी. उसने विधायक को धमकी देते हुए कहा कि ‘अगर वह खुद को बचा सकते हो, तो बचा ले.’ साथ ही आरोपी ने कहा कि ‘ तुम दोनों बाप बेटे को मारने का इंतजाम पहले ही हो चुका है. खुद को बचा सकते हो, तो बचा लो.’
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति की जांच करनी शुरू कर दी है. शख्स अलवर निवासी है. उसकी पहचान संदीप शर्मा के रूप में की गई है. कोतावली थाना क्षेत्र में इस मामले को दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. साथ ही कोतावली थाने में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने तहरीर दी है. हालांकि, धमकी के पीछे की असली वजह का पता नहीं लग पाया है. पुलिस आरोपी को पकड़, जान से मारने की धमकी का मकसद पता कर रही है.
पहले भी बनाया बड़े चेहरों को निशाना
यह पहली बार नहीं है कि किसी नेता को धमकी दी गई है. इससे पहले भी कई नेता और बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को धमकी मिलती आई है. कई मामलों में हमलावर फर्जी या किसी गुट के होते हैं. वहीं, कई तो डराने धमकाने के लिए फायरिंग तक कर देते हैं. बीजेपी नेता की सुरक्षा को देखते हुए मामले की जांच जल्द से जल्द करने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: अब घर बैठे कर पाएंगे रजिस्ट्री का काम! विभाग के नए नियम से मिलेगी सुविधा
