अमेरिका और ईरान की जंग के बीच ईरान के एक लड़कियों के स्कूल पर हमले में कई जानें गई थीं. अब डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को लेकर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर नहीं किया था.

ईरान में लड़कियों के स्कूल पर हमला
अमेरिका और ईरान के बीच चली लंबी जंग के बाद अब शांति समझौता हो गया है. फरवरी में ईरान में लड़कियों के स्कूल पर हमला हुआ था. अब इसको लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने स्कूल पर हमले को लेकर कहा कि वह हमला जानबूझकर नहीं किया गया था. ट्रंप ने यह बयान मामले में चल रही जांच के बाद दिया है.
175 से ज्यादा मौतें
आपको बता दें कि 28 फरवरी को दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में मौजूद लड़कियों के स्कूल पर किया गया था. ईरान के अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 175 से ज्यादा लड़कियों और स्कूल के स्टाफ की मौत हो गई थी. अब राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मामले में बयान दिया है. फ्रांस में हुए G7 सम्मेलन के दौरान हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि इस मामले में अभी जांच जारी है.
युद्ध में गलतियां हो जाती हैं- ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि युद्ध में गलतियां हो जाती हैं, लेकिन यह जानबूझकर किसी ने भी नहीं किया. हालांकि पहले ट्रंप ने बिना किसी सबूत के इस हमले को लेकर ईरान को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन अब उनका कहना है कि अभी उनके पास पूरी जानकारी नहीं है और वे जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक मामले की जांच में शुरुआती संकेत मिले हैं कि हमले को लेकर अमेरिकी सेना जिम्मेदार हो सकती है.
मामले में हो रही जांच
आपको बता दें कि इस मामले की जांच काफी उलझी हुई है. जिसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यह स्कूल ईरान के एक एक्टिव क्रूज मिसाइल बेस के बिल्कुल पास में था. फिलहाल इस मामले में पेंटागन ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है, जिसके लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. ट्रंप का कहना है कि यह हमला जानबूझकर नहीं किया गया था.
यह भी पढ़ें- ‘विधानसभा का मुंह नहीं देख पाएंगे’…, राजभर के बयान पर शिवपाल का पलटवार; दे दी खुली चुनौती
