चाकू हर घर में होता है. ये हर घर के किचन की एक बेसिक नीड हैं. सब्जी से लेकर फल सभी चीजों को काटने के लिए इसका यूज किया जाता है, लेकिन हाल ही एक रिपोर्ट ने चाकू को बैक्टीरिया और बीमारी का घर बता दिया है. यह बात किसी मामूली रिपोर्ट में नहीं बल्कि FSSAI की रिपोर्ट में बोला गया है.
दरअसल, हाल ही में FSSAI ने बड़े-बड़े नामी होटल, फूड स्टॉल्स और ढाबों की जांच की है. जांच में सामने आया कि जिस चाकू को सब्जी काटने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, उनमें या तो जंग लगा है, टूटे हुए या गंदा पड़ा हुआ है. कई के पेंट भी निकल गए है. बड़े हो या छोटे होटल सभी में यह हालत देखने को मिली है.
होटलों की यह हालत देखने के बाद में FSSAI ने 15 जून 2026 को पूरे देश के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है. अगर चाकू से या लोगों की सेहत के साथ में किसी भी तरीके का खिलवाड़ किया गया तो उस पर सख्त एक्शन लिया जा जाएगा. खाद्य विभाग पूरी तरीके से इस जांच के बाद अलर्ट हो गया है.
FSSAI ने जारी की एडवाइजरी
किचन में फूड ग्रेड वाले अच्छे और साफ चाकू का इस्तेमाल
चाकू को बदलते रहना
जंग रोधी स्टेनलेस स्टील वाले चाकू का इस्तेमाल
चाकू में जंग लगा नहीं होना चाहिए.
हैंडल टूटा नहीं होना चाहिए.
धार टूटी हुई न हो.
बर्तनों के साथ-साथ चाकू और कटिंग उपकरणों को भी साफ-सफाई
धोने के बाद नमी वाली जगह से दूर रखना
एडवाइजरी न पालन करने पर एक्शन
अगर कोई भी होटल, ढाबा या फूड स्टॉल्स एडवाइजरी का पालन करते हुए नहीं दिखाई दिया. तो उसके ऊपर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत सख्त एक्शन लिया जाएगा. बार-बार शिकायत आने के बाद में होटल का लाइसेंस तक रद्द कर दिया जाएगा. साथ ही भारी जुर्माना चुकाना पड़ेगा. अब खाद्य विभाग नियमित चेकिंग में एक्सपायरी डेट, बर्तन और होटल की साफ-सफाई के साथ चाकू भी चेक करेगा.
टूटे या गंदे चाकू के इस्तेमाल से गंभीर बीमारियां.
दरअसल, चाकू से फल, फ्रूट और मीट को काटा जाता है. अगर चाकू में दरार होते हैं, तो सारी चीजें उसी में फंस जाती है, जिसके बाद उसमें बैक्टीरिया, फंगस पैदा हो जाते हैं. अगली बार जब चाकू इस्तेमाल होगा, तो उसमें मौजूद सभी बैक्टीरिया हमारे पेट में चले जाएंगे, जिसकी वजह से गंभीर बीमारियां होती है.
जंग लगे हुए चाकू के कण पेट में चिपक कर इंफेक्शन और पेट दर्द करवाते हैं.
चाकू के हथेली वाले सेक्शन में लगे हुए पेंच में केमिकल होता है, जो कि सब्जियों और फल से सीधे हमारे पेट में जाता है. हर दिन ऐसे चाकू का इस्तेमाल करने और केमिकल के जमा होने पर कैंसर जैसे बीमारी होने की संभावना हो सकती है.
ये भी पढ़ें: गे-डेटिंग ऐप पर दोस्ती पड़ी भारी, हनीट्रैप में फंसा युवक, ब्लैकमेल कर ठगे हजारों रुपये
