यूपी के संतकबीरनगर जिले में एक मामूली विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. मामला गुरुवार रात का है. आरोपी की पहचान नासिर अली के रूप में की गई है. वहीं, मृतक की पहचान कोलकी चमरसन निवासी आनंद(30) के रूप में की गई है.
क्यों की हत्या
जानकारी के मुताबिक, आनंद कुछ दिन पहले एक शादी में गया था. जहां आरोपी नासिर अली उसकी भांजी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. आनंद ने नासिर को रोका था, जिसके बाद दोनों में लड़ाई हो गई. हालांकि, दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ जाएगी किसी ने नहीं सोचा था. दरअसल, गुरुवार के दिन आनंद टाइल्स लगाने की मशीन लेने के लिए बभनी चौराहा गया हुआ था. जब आनंद वापस आ रहा था, तो उसी दौरान नासिर और उसके दोस्तों ने उसे घेर लिया. आरोपी नासिर ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.
सड़क पर किया हंगामा
मामले की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. सभी आनंद का शव लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी है. गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. SP संदीप कुमार ने शुरूआती जांच में इसे रंजिश का मामला बताया है. आरोपी फिलहाल फरार है. पुलिस छापेमारी कर आरोपी को ढूंढने में जुट गई. डीआईजी संजीव त्यागी, एडीजी अशोक मुथा जैन, डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने आक्रोशित परिवार वालों और ग्रामीणों को सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. सभी गांव वाले एनकाउंटर की डिमांड कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बच्चों से मां के चेहरे पर पेशाब करवाया, पिलाया और अंत में कर दिया मुंडन, शक में पति बना दरिंदा
