छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले खुद ही अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की. उसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में साफ तौर पर पति की क्रूरता देखने को मिल रही है. इस शख्स ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया है.
पति से रहने लगी थी अलग
दरअसल, रूनियीडीह निवासी जितेंद्र ने 15 साल पहले तारा नाम की युवती की साथ में लव मैरिज की थी. दंपति के चार बच्चे भी है. हालांकि, कुछ दिनों से दोनों के बीच में काफी लड़ाई झगड़े होने लगे थे. इसी कारण से पत्नी अलग होकर पंडोपारा में रहने लग गई थी. दूसरों के घर में रहकर वह अपना जीवन काटा करती थी.
वीडियो में हैवानियत की हद पार
11 जून 2026 को पत्नी अपने एक जानकर से मदद मांगने के लिए गई हुई थी. इसी बीच उसका पति उसे ढूंढते हुए आ गया. दोनों के बीच में विवाद पति का पत्नी के ऊपर शक करना था. पति अपनी पत्नी पर बार-बार जीजा और भांजे के साथ भागने का आरोप लगाता था. वह बार-बार अपनी पत्नी पर शक करता था. 11 मई को भी उसने यहीं बोलकर मारपीट की. उसने गाली देते हुए काफी बेरहमी से उसकी पिटाई की. उसके बाद उसके कपड़ों को फाड़ कर मानवता की सारी हदों को पार किया. बच्चों से पिटवाया. उनसे चेहरे पर पेशाब करवाया. उसके बाद वहीं, पेशाब पत्नी को पिलाया. चेहरे पर कालिख पोतकर मारपीट की. अंत में उसका मुंडन कर दिया. आरोपी पति ने पूरा वीडियो भी रिकार्ड किया है.
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ. पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत दी. उसके बाद पुलिस ने उसके बयान लिए. आरोपी पति फिलहाल फरार है.
ये भी पढ़ें: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन को लेकर किया बड़ा ऐलान, दिल्ली से पटना का सफर होगा सिर्फ 5 घंटे में पूरा
